फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   daughter carrying mother in lap in SN Medical College Deputy Chief Minister ordered an inquiry in this case

Amar Ujala Impact: एसएन मेडिकल कॉलेज में गोद में मां को ले जाती बेटी के मामले में उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Sat, 11 Jun 2022 01:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jun 2022 01:04 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहीं वार्ड ब्वॉय नहीं मिल रहे हैं, तो कहीं स्ट्रेचर की कमी से मरीज और तीमारदार जूझ रहे हैं। इन मामलों को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया है।    

विज्ञापन
daughter carrying mother in lap in SN Medical College Deputy Chief Minister ordered an inquiry in this case
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मामले का लिया संज्ञान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अपनी बीमार मां को गोद में लेकर जाती बेटी और अपने भाई को गोद में उठाकर लेकर जाते तीमारदार के मामले का उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने प्राचार्य से तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

 
अमर उजाला में शुक्रवार को बीमार मां को तपती धूप में गोद में लेकर जाते हुए बेटी की फोटो, वहीं दूसरे मामले में एक युवक की अपने बीमार भाई को गोद में लादकर ले जाते हुए फोटो छपी थी। इनको व्हीलचेयर और स्ट्रेचर नहीं मिले थे। वार्ड ब्वाय भी मौके पर नहीं थे। 
विज्ञापन


इस अव्यवस्था पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एसएन के प्राचार्य को खुद जांच करते हुए जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। तीन दिन में प्राचार्य से इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इसकी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के चलते ओपीडी का रास्ता बंद  

पहले मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित दरगाह के बगल के रास्ते से ओपीडी में जाते थे, लेकिन सुपर स्पेशिलिटी भवन का निर्माण कार्य के चलने से रास्ता बंद कर दिया गया है। अब मरीजों और तीमारदारों को हॉस्पिटल रोड की तरफ से ओपीडी में जाना पड़ रहा है। 

कन्नौज निवासी प्रतीक्षा अपनी मां शीला को ओपीडी में बृहस्पतिवार को दिखाने पहुंची थीं। घुटनों में दर्द की वजह से शीला चल नहीं पा रही थी। हड्डी रोग विभाग में दिखाया। ओपीडी के गेट से अपनी मां को गोदी में उठाकर वाहन तक ले गईं। उन्हें स्ट्रेचर व व्हील चेयर नहीं मिल पाया। 

मनीष अपने छोटे भाई अरुण को गोदी में लेकर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचा था। पैर में समस्या होने की वजह से अरुण चल नहीं पा रहा था। मनीष ने बताया कि गेट पर व्हील चेयर नहीं दिखी तो वह गोदी में ही अंदर ले आए। मदद के लिए वार्ड ब्वाय भी नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed