{"_id":"65bca0880595aa0ba70de50d","slug":"date-extended-in-case-of-shri-krishna-s-idol-being-buried-in-jama-masjid-now-hearing-will-be-held-on-this-day-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: श्रीकृष्ण के विग्रह जामा मस्जिद में दबे होने के मामले में बढ़ी तारीख, अब इस दिन होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: श्रीकृष्ण के विग्रह जामा मस्जिद में दबे होने के मामले में बढ़ी तारीख, अब इस दिन होगी सुनवाई
Fri, 02 Feb 2024 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:28 PM IST
सार
योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के श्रीकृष्ण विग्रह के केस संख्या-659/2023, श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि में सुनवाई की तिथि छह फरवरी निर्धारित की गई है, जिस पर वाद की पोषणीयता पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
court new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लघुवाद न्यायालय में विचाराधीन योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के श्रीकृष्ण विग्रह मामले में सुनवाई की तिथि टल गई है। सुनवाई के लिए अगली तारीख 6 फरवरी निर्धारित की गई है।
केस में वादी व अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय ने वाद की पोषणीयता पर सुनवाई की तिथि नियत की थी, जिसे अब बढ़ाकर छह फरवरी कर दिया गया है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वाद की विपक्षी संख्या- 2 जामा मस्जिद ने वादपत्र को खारिज करने के लिए आदेश 7 नियम 11 सीपीसी के अधीन प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर पिछली सुनवाई की तिथि चार जनवरी को वादी पक्ष की तरफ से आपत्तियां दाखिल कर दी गयी थी।
विपक्षी जामा मस्जिद पक्ष ने बीच में रिजॉइंडर पत्रावली में दाखिल करने की प्रार्थना न्यायालय से की थी। न्यायालय ने अनुमति प्रदान कर दी, लेकिन आज तक जामा मस्जिद पक्ष ने रिजॉइंडर दाखिल नहीं किया और न ही उसकी प्रति वादी पक्ष को उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संस्कृति सेवा ट्रस्ट बनाम इंतजामिया कमेटी के केस की सुनवाई की तिथि, जिसपर अगली सुनवाई की तिथि 12 फरवरी लगाई गई है। योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के श्रीकृष्ण विग्रह के केस संख्या-659/2023, श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि में सुनवाई की तिथि छह फरवरी निर्धारित की गई है, जिस पर वाद की पोषणीयता पर सुनवाई होगी।