फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Darshan of Radha Rani in Mathura will also be possible through ropeway this time in Kartik

Mathura News: ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान राधारानी के रोपवे से दर्शन कर सकेंगे भक्त, कार्तिक में मिलेगी सौगात

Sun, 09 Jul 2023 10:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 10:14 PM IST
सार

मथुरा में ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान श्री राधा रानी के दर्शन भक्त रोपवे से भी कर सकेंगे। कार्तिक माह में भक्तों को इसकी सौगात मिलेगी। 
 

विज्ञापन
Darshan of Radha Rani in Mathura will also be possible through ropeway this time in Kartik
रोपवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान राधारानी के दर्शन इस बार कार्तिक में रोपवे से भी हो सकेंगे। इसे देखते हुए रोपवे परियोजना को कार्तिक से पूर्व पूरा करने की तैयारी हो रही है। अभी तक यह परियोजना चीन में कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन में उपकरणों की उपलब्धता न होने के कारण लटका हुआ था।

विज्ञापन


बरसाना स्थित ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान श्रीजी के दर्शन के लिए भक्तों को करीब 251 सीढि़यां चढ़कर मंदिर जाना होता है। बुजुर्ग और बच्चों के लिए मंदिर की यह चढ़ाई कठिन रहती है। पूर्व में यहां इस स्थिति के लिए पालकी भी चलती थीं, जो अब बंद हैं। चंद वाहन जोखिम भरी डगर से ऊपर पहुंचते हैं। कई बार वाहनों के लिए यह रास्ता दुर्घटना का भी कारण बना है। 

विज्ञापन

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए बरसाना में रोपवे की योजना पर काम किया जा रहा है। कछुआ गति से चल रही इस परियोजना पर अब तेजी से काम होने लगा है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने इस परियोजना को अब कार्तिक में पूरा करने की समय सीमा संबंधित एजेंसी के लिए तय कर दी है।

माना जा रहा है कि कार्तिक में बड़ी संख्या में भक्त कार्तिक की नियम सेवा के लिए ब्रज आते हैं। ये लोग 40 दिन ब्रज प्रवास करते हुए यहां कार्तिक सेवा करते हैं। इसमें बड़ी संख्या विदेशी भक्तों की होती है, जो बरसाना, राधाकुंड, वृंदावन और गोकुल में रहकर कार्तिक सेवा करते हैं। इस दौरान ब्रजभूमि आने वाले कृष्ण भक्त रोपवे का लुत्फ उठा सकेंगे। 

यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला धंधा: हिमाचल में सीखा काम...फिर पुरानी मशीनों से आगरा में शुरू किया मौत का नया कारोबार

कदम-कदम पर उलझी योजना

ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान राधारानी के मंदिर तक भक्तों को आसानी से पहुंचाने के लिए करीब एक दशक पहले बरसाना में रोपवे की योजना बनाई गई थी। यह परियोजना कदम कदम पर उलझी रही। कभी जमीन का हस्तांतरण तो कभी पेड़ काटने की अनुमति ने इस परियोजना में देरी की। अब पिछले कई साल से चाइना का लॉकडाउन भी इस पर भारी पड़ा।

बरसाना में रोपवे का दायित्व तत्कालीन प्रदेश सरकार ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को सौंपा। रोपवे के लिए मंदिर के निकट जमीन और बीच में आ रहे पेड़ हटाने में लंबा वक्त लगा। वन विभाग से जमीन भी खरीदी गई। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये विकास प्राधिकरण ने खर्च किए। 

यह भी पढ़ेंः- साइबर ठगी का मामला: पहले पंचायत...फिर कुरान की कसम, मस्जिद से किया अनाउंस; अपराध करने पर होगा ये अंजाम

विज्ञापन

रोपवे बनाने और उसके संचालन का दायित्व प्राधिकरण द्वारा राधारानी रोप-वे प्रा.लि के साथ एक अन्य कंपनी को सौंपा गया, जो प्रोजेक्ट पर करीब 15.5 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। चीन में लॉकडाउन के चलते परियोजना पर काम कर रही कंपनी को रोपवे उपकरणों की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। अब लॉकडाउन खुलने के बाद काफी सामान की आपूर्ति हो चुकी है।

157 फीट ऊंचा, 216 मीटर लंबा है रोपवे

बरसाना रोपवे राधारानी मंदिर के लिए 216 मीटर लंबा है, ऊंचाई 157 फीट है। यहां छह ट्रॉली का संचालन होगा। प्रत्येक ट्रॉली में छह लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी। बरसाना में राधारानी मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले भक्त रोपवे के माध्यम से सीधे मंदिर के निकट पहुंच सकेंगे। संबंधित कंपनी के साथ प्राधिकरण ने 25 साल तक रोपवे के संचालन का अनुबंध किया है।

यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला कारोबार: जियो या मरो, हम तो चमकेंगे; पांच करोड़ की दवाएं तो एक करोड़ की मशीन व सामान सील

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि रोपवे की योजना को अब जल्द पूरा किया जा रहा है। संबंधित एजेंसी को इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए कई बार अवरोध उत्पन्न हुए। अब यह परियोजना कार्तिक में पूरी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed