फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daroga Beat Man Bjp Leaders Reach Barnahal Police Station Mainpuri

जांच करने पहुंचे दरोगा ने पूर्व मकान मालिक को जड़ा थप्पड़, थाने पहुंचकर भाजपाइयों का हंगामा

Mon, 14 Oct 2019 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Oct 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Daroga Beat Man Bjp Leaders Reach Barnahal Police Station Mainpuri
थाने पहुंचे भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
बरनाहल के दलेल नगर में मकान पर कब्जे की सूचना पर दरोगा जांच करने पहुंचा था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसने मकान के पूर्व मालिक को थप्पड़ लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद भाजपा के स्थानीय नेता थाने पहुंच गए और दरोगा से मामले में जानकारी लेने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में 'महाभारत', नेताओं में चले लाठी-डंडे, मच गई भगदड़
विज्ञापन


इस दौरान दरोगा से उनकी काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष के लोगों को कागजात के साथ बुलाया। निर्माण कार्य को पुलिस ने रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र गांव के दलेलनगर निवासी झब्बूलाल के मकान में करीब 10 वर्ष से बिप्ती सिंह किराए पर रह रहे थे। वर्ष 2013 में झब्बू लाल ने किराएदार की पत्नी किताबश्री के नाम आधे मकान का बैनामा कर दिया था। 

तीन अक्तूबर 2019 को आधे बचे मकान का बैनामा झब्बूलाल ने गांव के ही शिवकुमार को कर दिया। आरोप है कि बिप्ती सिंह रविवार को शिवकुमार के हिस्से में शौचालय का निर्माण करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंचे एसआई ने मामले की जानकारी ली।

आरोप है कि इस पूछताछ के दौरान झब्बू लाल को एसआई ने थप्पड़ मार दिया। पुलिस के जाने के बाद जब यह बात भाजपा के स्थानीय नेताओं को लगी तो वह झब्बू लाल व अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गए। इसके बाद नेताओं और दरोगा के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई।

वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। दोनों पक्ष के लोगों को कागजात लेकर थाने बुलाया गया। निर्णय न होने तक के लिए फिलहाल निर्माण कार्य भी रुकवा दिया गया। 

थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि मकान में निर्माण को लेकर दोनों पक्ष के लोग आए थे। उन्होंने अपनी-अपनी तहरीर दे दी है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। दरोगा से किसी तरह की कोई नोकझोंक नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed