{"_id":"618bfe1879fbeb1d49421d63","slug":"dap-went-to-rajasthan-from-agra-agriculture-minister-ordered-an-inquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजस्थान गई आगरा से डीएपी, कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजस्थान गई आगरा से डीएपी, कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Wed, 10 Nov 2021 10:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:45 PM IST
सार
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को सर्किट हाउस में डीएपी की उपलब्धता व वितरण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आगरा से डीएपी खाद राजस्थान जाने की बात सामने आई। जिसे गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आगरा में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के किसानों के लिए आई डीएपी राजस्थान चली गई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को राजस्थान में डीएपी ले जाने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सात दिन में मुख्य विकास अधिकारी से राजस्थान ले जायी गई डीएपी की जांच रिपोर्ट मांगी है।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को सर्किट हाउस में डीएपी की उपलब्धता व वितरण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आगरा से डीएपी खाद राजस्थान जाने की बात सामने आई। जिसे गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।
साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराने की बात कही है। उन्होंने जिले में खाद दुकानों पर पॉश मशीनों, स्टॉक व वितरण की जांच कराने और धान क्रय केंद्र खोलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
धौलपुर के किसान ने खरीदी थी 42 बोरी
मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने बताया कि धौलपुर राजस्थान के किसान ने आगरा से 42 बोरी डीएपी खरीदी थी। आधार कार्ड में पता धौलपुर का दर्ज है। किसान की जमीन आगरा में है। उन्होंने कहा, कृषि मंत्री के आदेश पर खसरा-खतौनी व अन्य दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

अन्य जिलों से भी आएगी डीएपी
कृषि मंत्री ने कहा मंडल स्तर पर पूल बनाया जाए। एक जिले से दूसरे जिले की मदद की जाए। मैनपुरी, फिरोजाबाद व अन्य ऐसे जिले जहां डीएपी अधिक है वहां से आगरा के लिए उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह आदि मौजूद रहे।