{"_id":"5f6b84218ebc3ee2f84705cf","slug":"dangu-in-mainpuri-mainpuri-news-agr46059517","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीमगंज में डेंगू के 31 मरीज, सूची हुई चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीमगंज में डेंगू के 31 मरीज, सूची हुई चस्पा
विज्ञापन
मैनपुरी। करीमगंज में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 20 लोग डेंगू पीड़ित निकले हैं। इससे गांव में डेंगू पीड़ितों की संख्या 31 पहुंच गई है। डीएम के निर्देश पर डेंगू पीड़ितों की सूची अस्थाई अस्पताल में चस्पा कर दी गई है। बुधवार को अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आगरा मंडल आगरा ने संयुक्त निदेशक के साथ करीमगंज का भ्रमण किया। इस दौरान 29 मरीजों का अस्थाई अस्पताल में ही इलाज किया गया।
करीमगंज में प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पिछले नौ दिनों से परिषदीय स्कूल में अस्थाई अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। यहां बुधवार को 29 मरीजों का उपचार किया गया। विभाग की ओर से कराई गई डेंगू जांच में अब तक 31 डेंगू के मरीज मिले हैं। बुधवार को उनकी सूची अस्थाई अस्पताल में चस्पा कर दी गई।
बुधवार को अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आगरा मंडल आगरा डॉ. एके सिंह ने संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आगरा मंडल आगरा डॉ. रवींद्र गुप्ता के साथ करीमगंज का भ्रमण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अब तक के हालात की जानकारी ली। उपचार की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एसीएमओ डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल यादव, डॉ. पपेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिवरई भी पहुंचे एडी और जेडी
कुरावली। बुधवार को चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में गांव दिवरई में शिविर लगाया गया। यहां एक दिन पूर्व एक वृद्धा की बुखार से मौत हो गई थी। जानकारी मिलने पर एडी डॉ. एके सिंह और जेडी डॉ. रवींद्र गुप्ता भी दिवरई पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए। यहां डॉ. जगतबंधु, किशनपाल, दीप सिंह, दिलीप, सत्यजीत आदि लोग मौजूद रहे।
गांव में अब तक 31 लोगों की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूची भी गांव में लगे शिविर में चस्पा करवाई गई है। मरीजों को स्वास्थ्य विभाग बेहतर इलाज मुहैया करवा रहा है। एके पाडेंय, सीएमओ।