फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dangu in mainpuri

बुखार से पीड़ित वृद्ध ने तोड़ा दम, दो में मिले डेंगू के लक्षण

Sat, 19 Oct 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
dangu in mainpuri
जिला अस्पताल में एक-एक बेड पर भर्ती दो-दो मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल की जांच में शनिवार को दो और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उन्हें भर्ती कराया गया है। वहीं, अस्पताल में प्रतिदिन मरीज संख्या बढ़ रही है। इसके कारण इमरजेंसी में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को वायरल बुखार के 57 मरीजों को भर्ती कराया गया। इसके चलते इमरजेंसी में पलंगों की संख्या कम पड़ गई। इस दौरान एक-एक पलंग पर दो मरीज लिटाने पड़े। भोगांव के छाछा निवासी महादेव प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार और गोलाबाजार निवासी कन्हैयालाल के 18 वर्षीय पुत्र रमाकांत की जिला अस्पताल की लैब में रक्त जांच के बाद डेंगू के लक्षण मिले हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी छोटेलाल(68) को दो दिन पहले वायरल बुखार आया था। परिजनों के अनुसार उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाने के बाद गुरुवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने वृद्ध की डेंगू से मौत होने की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी मरीज को भटकने की जरूरत नहीं है। जिला अस्पताल में डेंगू का पर्याप्त इलाज दिया जा रहा है। इसके साथ ही डेंगू संभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर कर उपचार किया जा रहा है।
-डॉ. आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed