फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dandiya festival celebrated in Jarar, Bah and Jaitpur, women danced to devotional songs

Agra News: जरार, बाह और जैतपुर में डांडिया उत्सव की धूम, भक्ति गीतों पर थिरकीं महिलाएं

Tue, 20 Oct 2026 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dandiya festival celebrated in Jarar, Bah and Jaitpur, women danced to devotional songs
बाह: विसर्जन यात्राओं में जमकर नाची महिलाएं और युवतियां
बाह। शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन सोमवार की रात जरार, बाह और जैतपुर के देवी पंडाल डांडिया से सराबोर रहे। देवी दरबार में आयोजित गरबा और डांडिया उत्सव में नवरात्र का व्रत रखने वाली युवतियां और महिलाएं जमकर नाचीं। भक्ति गीतों पर थिरकती युवतियों ने डांडिया से एक-दूसरे को ऐसी ताल दी कि मां दुर्गा और महिषासुर के बीच प्रतीकात्मक युद्ध का दृश्य जीवंत हो उठा।
विज्ञापन

प्रियंका, शशि, रेखा, मीनाक्षी और संगीता ने बताया कि व्रती युवतियों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर भक्ति गीतों की धुन पर गोल घेरे में नृत्य किया। संगीतकार इंद्रेश शर्मा ने बताया कि देवी दरबार में गरबा और डांडिया का आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का एक पवित्र माध्यम है। इसके अलावा कचौराघाट, चित्राहाट, बासौनी, पुरा कनेरा, होलीपुरा, दोदापुरा, क्वारी, चांगौली और रैंका गांव के माता रानी के पंडालों में भी महिला श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर आशीर्वाद लिया। पूरा क्षेत्र माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed