फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dam built to protect Barauna from erosion of Ganga

Agra News: बरौना को गंगा के कटान से बचाने के लिए बनाया बांध

Fri, 12 Jul 2024 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dam built to protect Barauna from erosion of Ganga
कासगंज। गंगा के जलस्तर में तीसरे दिन लगातार कमी दर्ज की गई। 24 घंटे में 45 सेंटीमीटर जलस्तर और कम हो गया। बृहस्पतिवार को गंगा 162.45 मीटर के निशान पर बह रही थी। वहीं बरौना गांव में गंगा का जलस्तर कम होने से सिंचाई विभाग को बांध बनाने का मौका मिल गया और सिंचाई विभाग ने रेत की बोरियां लगाकर बांध तैयार कर दिया है। अब गंगा का जलस्तर बढ़ने से बरौना गांव की सुरक्षा बनी रही। आबादी के आगे यह बांध बनाया गया है। नैट की सहायता से इन बोरियों को आपस में जोड़ा गया है। जिससे गंगा की लहरें क्षति न पहुंचा सकें।गंगा के उफान से बरौना पर 3 जियो ट्यूब स्टड प्रभावित हो गए। अन्य कटानरोध कार्य भी क्षतिग्रस्त हुए। इससे ग्रामीण भी चिंतित हो उठे और सिंचाई विभाग की सवालों के घेरे में आ गया। डीएम मेधा रूपम के सख्त निर्देशों पर सिंचाई विभाग की टीम सक्रिय हुई। आनन फानन में अधिक संख्या में श्रमिक लगाकर बांध बनाया गया। यह बांध उस स्थान पर बनाया गया जहां गंगा की धारा कटान कर रही थी और आबादी कटान के काफी नजदीक थी। इसके लिए सुरक्षात्मक उपाय किए गए। अब फिर से गंगा की धार में उफान आने पर यकायक नुकसान को रोका जा सकेगा। बरौना की निरंतर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन-
- बरौना गांव में तटबंधों की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक प्रबंध किए गए हैं। आबादी के इलाके को बचाने के लिए बांध तैयार किया गया है। जिससे आपदा की स्थिति में बचाव हो सके- शेर सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed