फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dalit girl murdered in mathura

मथुरा में किशोरी की बेरहमी से हत्या: पत्थर से फोड़ी आंख, शरीर पर गहरे घाव, दुष्कर्म की आशंका

Wed, 07 Jul 2021 07:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 07:41 PM IST
सार

मथुरा से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या करके शव को गांव के पोखर में डाल दिया गया। ग्रामीणों ने बुधवार को पोखर में किनारे उतराते शव को देखा तो दंग रह गए।

विज्ञापन
dalit girl murdered in mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा जिले के थाना फरह क्षेत्र में बुधवार की सुबह अनुसूचित जाति की किशोरी का शव पोखर में मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। उसकी एक आंख को पत्थर से फोड़ा गया। सिर और पीठ पर भारी वस्तु से वार किए गए। मुंह को उसके दुपट्टे से बांधा गया। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है। मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के चार युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


फरह थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे 17 साल की किशोरी अपने घर से जन सुविधा केंद्र पर प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की फोटो स्टेट कराकर घर पहुंची थी। घर पर प्रमाणपत्र रखने के बाद फोटो स्टेट कॉपी जमा कराने के लिए गांव के स्कूल चली गई। उसके बाद किशोरी लापता हो गई। 
विज्ञापन


कल शाम से लापता थी किशोरी
किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार की सुबह खेतों की ओर आए ग्रामीणों ने किशोरी का शव पोखर में देखा तो दंग रह गए। परिजन भी पोखर पर आ गए। सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही हरिओम, तरुण, जितेंद्र उर्फ जीतू और सचिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला घोंटने से हत्या हुई है। 

पैनल और वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम
सामूहिक दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी बनाई गई है। किशोरी का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पैनल और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया है। 

गांव में किशोरी का घर दूसरी तरफ है, जबकि स्कूल भी उससे अलग दिशा में है। पोखर से होकर कोई रास्ता नहीं जाता है। पोखर के पास दो प्राचीन मंदिर भी हैं। जहां शाम को रोज श्रद्धालु भजन पूजा को एकत्रित होते हैं। 

इकलौती थी बेटी, युवक करते थे परेशान
मृतका के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी इकलौती थी। उसकी मां 10 साल पहले छोड़कर चली गई। चारों युवक उनकी भतीजी को परेशान किया करते थे। बार-बार मना करने पर भी नहीं माने थे। 

इन युवकों ने उनके भाई के घर दो बार चोरी भी कराई। गांव में सुलहनामा होने पर इन युवकों के पास से नकदी और सामान भी मिला था। आरोप लगाया कि इन्हीं युवकों ने भतीजी की बेहरमी से हत्या करके शव को पोखर में फेंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed