फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dakaiti

सैंया में डाका, एत्माद्दौला में लूट

Sun, 10 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 10 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
dakaiti
जनपद में बदमाश ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार रात को सैंया के गांव सराय में सराफ के घर पर छह बदमाशों ने धावा बोल दिया। सराफ, उसकी पत्नी और बहन पर हथियार तानकर लूटपाट की। सराफ को मारपीटकर घायल कर दिया। बदमाश डेढ़ लाख रुपये, दस तोेले सोना और पांच किलोग्राम चांदी के जेवरात लूट ले गए। वहीं ट्रांस यमुना कालोनी में कपड़ा कारोबारी के घर पर धावा बोला। कारोबारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की।
विज्ञापन

वारदात : 1
सराफ को किया लहूलुहान, महिलाओं को भी पीटा  
सैंया के ग्राम सराय निवासी सराफ रामपाल वर्मा के घर में शुक्रवार रात दो बजे छत के रास्ते से चार बदमाश घुस आए। बदमाशों ने रामपाल, उसकी पत्नी पार्वती और बहन प्रेमा देवी पर हथियार तान दिए। रामपाल के डेढ़ साल के बेटे पर भी तमंचा लगा दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर रामपाल और पार्वती के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। बदमाशों ने रामपाल से गहनों और रुपयों की जानकारी मांगी। मना करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की। सिर पर डंडे से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। इसके बाद अलमारी की चाभियां कब्जे में लेने के बाद घर खंगाल दिया। बदमाश 1.5 लाख रुपये, दस तोले सोने के जेवरात और पांच किलोग्राम चांदी के जेवरात लूट लिए। तकरीबन आधा घंटे तक बदमाश लूटपाट कर भाग गए। परिवारीजनों का शोर सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले। बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रामपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि चार बदमाश अंदर आए थे, जबकि दो बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। शनिवार दोपहर एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह, एसपी आरए बबीता साहू घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

राजस्थान सीमा तक गया खोजी कुत्ता
रामपाल के घर के पिछले हिस्से में जंगल है। बदमाश यहीं से होकर आए थे। पुलिस ने खोजी कुत्ते को बुलाकर जांच की। खोजी कुत्ता राजस्थान सीमा पर स्थित गांव बरैठा में एक घर तक जाकर रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात : 2
दंपति को बनाया बंधक, जान से मारने की दी धमकी
ट्रांस यमुना कालोनी फेस-2 निवासी जोगेंद्र बाबू आगरा यूनीवर्सिटी के प्रकाशन विभाग के सहायक अधीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए हैं। उनका कपड़े का कारोबार भी है। घर में वह और उनकी पत्नी अशोक कुमारी रहती हैं। रात तकरीबन ढाई बजे हथियारबंद चार बदमाश ड्राइंग रूम का लोहे का जंगला उखाड़कर घर में प्रवेश कर गए। सभी ने अपने चेहरे भी ढक रखे थे। खटपट की आवाज सुनकर जोगेंद्र ने शोर मचाया तो उनके साथ मारपीट की। उनका तकिये से मुंह भी दबाने का प्रयास किया। जोगेंद्र की पत्नी अशोक कुमारी को तमंचे की बट से प्रहार करके घायल कर दिया। इसके बाद अलमारी की चाभी कब्जे में ले ली। अलमारी से 50 हजार रुपये, चार तोले सोने के जेवरात लूट लिए। पौन घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग गए। 3:15 बजे जोगेंद्र ने अपने परिचित को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

25-30 की उम्र के थे बदमाश
जोगेंद्र के घर में लूटपाट करने वाले बदमाशों की उम्र तकरीबन 25-30 वर्ष रही होगी। उन्होंने अपने चेहरे ढक रखे थे। उन्होंने दंपति से इतना कहा कि चुप हो जाओ, नहीं तो गोली मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed