फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dabangs stopped the funeral of the girl of Valmiki Community in Mathura

मथुरा: दबंगों ने वाल्मीकि समाज की युवती का अंतिम संस्कार रोका, आठ घंटे शव लेकर भटकते रहे परिजन

Fri, 20 Aug 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Aug 2021 12:20 AM IST
सार

वाल्मीकि समाज के लोगों का आरोप है कि सरकारी कागजों में उक्त भूमि श्मशान में दर्ज है। दबंगों ने इस पर कब्जा कर लिया है। 

विज्ञापन
Dabangs stopped the funeral of the girl of Valmiki Community in Mathura
पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बरसाना क्षेत्र के गांव डभाला में गुरुवार को आठ घंटे तक वाल्मीकि समाज की युवती के शव को लेकर परिजन भटकते रहे। गांव के दबंगों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव डभाला की करिश्मा (20) की बीमारी से मौत हो गई थी। गुरुवार को वाल्मीकि समाज के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले गए थे। दबंगों ने वहां उसका अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। दबंगों का कहना था कि यह भूमि उनकी है। आठ घंटे तक समाज के लोग शव को लेकर भटकते रहे। 
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका। श्याम और भगवान सिंह ने बताया कि गांव के दबंगों ने उनकी श्मशान भूमि पर कब्जा कर लिया है। सरकारी कागजों में उक्त भूमि श्मशान में दर्ज है। 10 साल पहले भी गांव के दबंगों ने एक मासूम का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज ने बताया कि 262 खसरा में यह भूमि सिर्फ आबादी में दर्ज है। जबरन वाल्मीकि समाज के लोग यहां अंतिम संस्कार करते हैं। यहां हमारे घर हैं। प्रधान प्रतिनिधि सतवीर गुर्जर ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लिए श्मशान भूमि शीघ्र चिन्हित की जाएगी। दोनों पक्षों को बैठा कर मामले को सुलझाया जाएगा।

गोवर्धन एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा श्मशान भूमि पर कब्जे की सूचना पर राजस्व टीम को गांव में भेजा गया। शीघ्र ही दोनों पक्षों को बैठा कर मामले को सुलझाया जाएगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed