{"_id":"62b1f85a76956a75c162b054","slug":"dabangs-beat-up-the-mahant-in-village-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: इरादतनगर में कुछ लोगों ने धर्मस्थल किया क्षतिग्रस्त, महंत को पीटा, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: इरादतनगर में कुछ लोगों ने धर्मस्थल किया क्षतिग्रस्त, महंत को पीटा, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
Tue, 21 Jun 2022 10:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:26 PM IST
सार
गांव के कुछ लोगों ने धर्मस्थल पर बनाए गए चबूतरे को तोड़ दिया। जब महंत ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
धरने पर बैठे महंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के गांव गढ़ी अहीर स्थित धर्म स्थल परिसर में चबूतरे को क्षतिग्रस्त करने और महंत की पिटाई करने पर मंगलवार को हंगामा हो गया। घटना से आक्रोशित लोग धर्मस्थल पर ही धरना देकर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मामले में पुलिस ने महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
महंत जवाहर गिरी ने पुलिस को बताया कि गांव में पुराना धार्मिक स्थल है। कुछ समय पूर्व यहां एक गाय मर गई थी, जिसका अंतिम संस्कार करने के बाद एक चबूतरा बनवा दिया गया था। इसका गांव के कुछ लोग विरोध कर रहे थे। आरोप है कि मंगलवार दोपहर के समय कुछ लोग पहुंचे और चबूतरा तोड़ने लगे। इसका विरोध करने उनकी पिटाई कर दी। घटना से क्षुब्ध होकर महंत और कुछ अन्य लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए धर्मस्थल परिसर पर ही धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने मारपीट करने के मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष इरादत नगर प्रेम सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन