{"_id":"69f66ac0c4cce6405f0d9871","slug":"cylinder-prices-rise-sweets-get-bitter-due-to-inflation-agra-news-c-25-1-agr1067-1049830-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिलिंडर के दाम बढ़े, मिठाई में आई महंगाई की कड़वाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिलिंडर के दाम बढ़े, मिठाई में आई महंगाई की कड़वाहट
विज्ञापन
आगरा। व्यावसायिक और छोटे सिलिंडरों के दाम बढ़ने की वजह से मिठाई का स्वाद फीका होने लगा है। शनिवार से आगरा स्वीट्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने मिठाई के दाम में 40 रुपये प्रति किलो की दर से दाम में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि बड़े मिठाई दुकानदारों ने जलेबी, बेड़ई, खस्ता और समोसे जैसे खाद्य उत्पादों के दामों में अभी कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन ठेल-ढकेल और छोटे दुकानदारों ने फिर से दो से पांच रुपये बढ़ाए हैं।
इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी के बीच अब लोगों को महंगाई की मार सहनी पड़ रही है। व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम में 993 रुपये और छोटू सिलिंडर के दाम में करीब 250 रुपये का इजाफा होने से कारोबारियों से लेकर आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। शहर में तमाम खाद्य पदार्थ बनाने-बेचने वालों ने अपनी रेटलिस्ट को बदलना शुरू कर दिया है। चूंकि ठेल-ढकेल व छोटे दुकानदारों ने सिलिंडर संकट शुरू होते ही दामों में इजाफा कर दिया था। इसलिए इस बार वह अभी रेट नहीं बढ़ा सके हैं। हालांकि कारोबारियों को नई सप्लाई लेने पर रेट बढ़ाने के साथ ग्राहकों की संख्या में कटौती की चिंता सता रही है।
पूड़ी-कचौड़ी के दाम में भी हुआ बदलाव
कई ऐसे दुकानदार जिन्होंने सिलिंडर संकट के समय अपने खाद्य उत्पादों के दाम नहीं बढ़ाए, अब सिलिंडर के दाम 40 फीसदी से ज्यादा बढ़ने की वजह से उन पर भी कीमतें बढ़ाने का दबाव है। शहर के कई नामी दुकानदारों ने पांच रुपये प्रति प्लेट तक के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। सोमवार से उनके दामों में बढ़ोतरी दिखाई दे सकती है।