फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cycle hanging on the road for election campaign in etah

'खतरनाक' चुनाव प्रचार: एटा में सड़क के ऊपर लटकाई साइकिल, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

Mon, 07 Feb 2022 12:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 12:32 PM IST
सार

यूपी चुनाव की सरगर्मी के बीच आचार संहिता उल्लंघन के मामले थम नहीं रहे। एटा में चुनाव प्रचार के लिए पेड़ों से बांधकर सड़क के ऊपर साइकिल ही लटका दी गई। 

विज्ञापन
cycle hanging on the road for election campaign in etah
सड़क के ऊपर लटकी साइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के अजीबोगरीब तरीके देखने को मिल रहे हैं। एटा के सकीट क्षेत्र के गांव नगला भोली में पेड़ों पर रस्सी बांधकर सड़क के ऊपर साइकिल लटका कर प्रचार किया जा रहा था। इस पर एक राजनीतिक दल के पोस्टर भी लगे हुए थे। शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। साइकिल को नीचे उतरवाया। 

विज्ञापन


साइकिल लटकाने वालों का पता नहीं लग सका है। पुलिस की ओर से अज्ञात लोगों के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सकीट विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि मामला आचार संहिता उल्लंघन का है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ऐसी करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

राहगीरों के लिए था खतरा
साइकिल पर राजनीति दल के पोस्टर लगाकर सड़क के ऊपर लटकाना आचार संहिता का उल्लंघन तो है ही, इससे राहगीरों के लिए भी खतरा था। अगर रस्सी टूटने से साइकिल किसी के ऊपर गिर जाती या किसी वाहन से टकरा जाती तो हादसा हो सकता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed