फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber thugs crossed cash of thousands of rupees from five accounts of same family In Agra

Agra News: एक ही परिवार के पांच खातों में सेंध, साइबर ठगों ने खाली कर दिए खाते; जांच कर रही पुलिस

Thu, 03 Aug 2023 09:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 09:32 AM IST
सार

आगरा में साइबर ठगों ने एक ही परिवार के पांच खातों में सेंध लगा दी। कातों से हजारों रुपये की नगदी पार दी। जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
cyber thugs crossed cash of thousands of rupees from five accounts of same family In Agra
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर अपराधियों ने शास्त्रीपुरम निवासी अभिषेक शर्मा, उनकी मां और नाना के तीन बैंक और दो पेटीएम खातों में सेंध लगा दी। इन्होंने 91898 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। तीन महीने बाद सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।

विज्ञापन


अभिषेक शर्मा प्राइवेट जॉब करते थे। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के खाते से 40999 रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पता चला। उन्होंने बैंक में शिकायत की। खाता बंद करा दिया। साइबर सेल में भी प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद भी रकम कटती रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उनके भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के खाते से 10 हजार रुपये, मां के आईडीएफसी बैंक के खाते से 9999 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इसके अलावा उनके पोस्टपेड पेटीएम एकाउंट से दो बार में 11 हजार और उनके नाना के पेटीएम एकाउंट से 19900 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए।

किसी को नहीं दी जानकारी

अभिषेक का कहना है कि उनके पास किसी का कॉल नहीं आया। उन्होंने किसी को खाते और पेटीएम से संबंधित जानकारी भी नहीं दी। इसके बावजूद रकम कैसे कट गई, वह समझ नहीं पा रहे हैैं। खाते बंद होने की वजह से कोई लेन-देन भी नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

ऋण की रकम भेजी, फिर निकाली

अभिषेक ने बताया कि 18 मई को पेटीएम में 33999 रुपये आए थे। यह रकम एक कंपनी से ऋण के रूप में आई थी। उन्होंने कोई ऋण नहीं लिया था। रकम आने के कुछ देर बाद ही 27999 रुपये काट भी लिए गए। अब ऋण की रकम उन्हें चुकानी होगी। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा किसने किया। मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed