{"_id":"5ce3ef36bdec220785346ce7","slug":"cyber-frauds-with-army-man-in-shikohabad-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराधियों ने फौजी को लगाई 'चपत', खाते से उड़ाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराधियों ने फौजी को लगाई 'चपत', खाते से उड़ाई रकम
Tue, 21 May 2019 05:59 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 May 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद में फौजी के खाते से सोमवार को दस- दस हजार रुपये करके दो बार में 20 हजार रुपये निकाल लिये। जब फौजी के मोबाइल में रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो हैरान रह गया। मंगलार को बैंक में जाकर अधिकारियों से खाते से रुपये निकलने की बात कही तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी।
शिकोहाबाद की बिजेंद्र कॉलोनी निवासी फौजी रामपूत पुत्र राधेश्याम बंगलूरू में आर्मी में तैनात हैं। विगत कुछ समय से घर छुट्टी पर आए हुए हैं। सोमवार सायं को उनके मोबाइल नंबर पर दस-दस हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। मैसेज को देख हैरान रह गए। एटीएम उनके पास है, फिर रुपये कैसे निकल गए।
मंगलवार को बैंक खुलने के बाद पीड़ित स्थानीय स्टेट बैंक पहुंचे और उन्होंने रुपये निकलने की बात कही। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से नोएडा स्थित एक एटीएम से रुपये निकाले गये हैं।

जब फौजी को पता चला तो उसने कहा कि मेरा एटीएम मेरे पास है, फिर दूसरा एटीएम कहां से आ गया। इस पर अधिकारियों ने मामले की जांच करने की बात कही। बैंक अधिकारियों से संतुष्ट न होने पर फौजी थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित फौजी की तहरीर पर साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा।