फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber fraud with army man police recovered money

कार का लालच देकर फौजी से साढ़े तीन लाख की धोखाधड़ी

Mon, 08 Apr 2019 11:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Apr 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud with army man police recovered money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
फौजी को इनाम में कार का झांसा देकर खाते में 3.5 लाख रुपये जमा करा लिए गए। पीड़ित को पता चला तो डीआईजी से शिकायत की। इसके बाद साइबर सेल ने जांच की। 
विज्ञापन


पुलिस ने जिस खाते में रकम जमा हुई थी, उसके धारक का पता कर लिया। पुलिस ने रकम वापस करा दी है। पीड़ित फौजी आगरा में तैनात हैं। 

बताया गया कि पिछले दिनों उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें एक वेबसाइट के माध्यम से शापिंग करने पर आफर की बात कही गई थी। एक लिंक भी दिया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक करने के बाद एक शर्ट की खरीद कर ली। शर्ट कंपनी की थी। उन्हें पसंद आई। कुछ दिन बाद उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा वह आनलाइन शापिंग कराने वाली कंपनी से बोल रहा है।

फौजी ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि शर्ट खरीदने पर उन्हें इनाम मिल रहा है। इसमें स्विफ्ट कार दी जाएगी। कॉल करने वाले ने कहा कि कार की कीमत उनकी कंपनी अदा करेगी। मगर, उन्हें रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के 3.5 लाख रुपये जमा करने होंगे। 

फौजी के पास घर बनाने के लिए लोन की रकम के रुपये थे। उन्होंने बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। मगर, उनके पास कार नहीं आई। फोन भी बंद हो गए।
 
शक होने पर उन्होंने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी ने साइबर सेल को जांच के आदेश किए। पुलिस ने जिस खाते में रकम जमा हुई थी, उसके धारक का पता किया। उससे फोन पर बात की। 

युवक ने बताया कि वह कुछ दिन पहले दिल्ली गया था। तब गांव का युवक मिला था। उसने नौकरी लगवाने के लिए उनसे कागजात लिए थे। उसी पर शक है कि खाता खोलकर रकम जमा कराई हो। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही। खाता धारक ने कुछ दिन बाद रकम वापस कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed