{"_id":"5ec92a03b1de2b4c26785580","slug":"cyber-fraud-in-the-name-of-tiktok-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिकटॉक पर 'गिफ्ट' पड़ा महंगा, ट्रेवल एजेंसी संचालक के खाते में लगी सेंध, रकम पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकटॉक पर 'गिफ्ट' पड़ा महंगा, ट्रेवल एजेंसी संचालक के खाते में लगी सेंध, रकम पार
Sat, 23 May 2020 07:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 May 2020 07:24 PM IST
सार
- ट्रेवल एजेंसी संचालक के डेबिट कार्ड की जानकारी साइबर अपराधियों ने चुराई
- टिकटॉक गिफ्ट को रिचार्ज कराया तो खाते से निकाल लिए 12 हजार रुपये
विज्ञापन
TikTok (Symbolic)
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र के एक ट्रैवल एजेंसी संचालक के खाते से साइबर अपराधियों ने 12 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से टिकटॉक पर एक गिफ्ट के लिए रिचार्ज किया था। उनके डेबिट कार्ड की जानकारी लीक हो गई। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
सदर क्षेत्र के देवरी रोड निवासी राजेंद्र ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। राजेंद्र के मुताबिक, छोटे भाई अरुण दिल्ली में एक कंपनी मे काम करता है। उन्होंने शुक्रवार को अपने दोस्त को टिकटॉक पर गिफ्ट देने के लिए रिचार्ज कराया। इसमें राजेंद्र के डेबिट कार्ड का प्रयोग किया था।
इसी के माध्यम से डेबिट कार्ड के नंबर और पासवर्ड की जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच गई। कुछ देर बाद उनके खाते से दो बार में 12 हजार रुपये निकाल लिए गए। रकम निकालने का मैसेज आने पर जानकारी हुई। राजेंद्र ने बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके डेबिट कार्ड को ब्लॉक कराया। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है।

Trending Videos
संभलकर करें ऑनलाइन लेन-देन
साइबर अपराधी लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए रोजाना नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी परिचित बनकर खाते में रकम भेजने का झांसा देकर खाते से रकम निकाल रहे हैं तो कभी सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं।
अब ऑनलाइन लेन-देन करने वालों की जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन लेन-देन संभलकर करना चाहिए। मोबाइल पर अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
अब ऑनलाइन लेन-देन करने वालों की जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन लेन-देन संभलकर करना चाहिए। मोबाइल पर अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।