फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud Calls Kbc Lottery Win Of 25 Lakhs Rupees On Facebook Messenger

सावधान: अब कौन बनेगा 'महा करोड़पति' लॉटरी का झांसा, फेसबुक मैसेंजर पर भेज रहे 25 लाख का लालच

Thu, 21 May 2020 11:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 May 2020 11:26 AM IST
सार

मोबाइल नंबर से नहीं निकलती लॉटरी

विज्ञापन
Cyber Fraud Calls Kbc Lottery Win Of 25 Lakhs Rupees On Facebook Messenger
KBC Fraud - फोटो : Social Media

विस्तार

केस : 1
विज्ञापन

एक संगठन के पदाधिकारी के पास मैसेंजर पर मैसेज आया था। इसमें केबीसी में 25 लाख रुपये की लॉटरी का झांसा दिया गया था। रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 16 हजार रुपये जमा करने के लिए बोला गया था। संगठन के पदाधिकारी सतर्कता के कारण बच गए। 

केस : 2
जगदीशपुरा क्षेत्र के राकेश शर्मा के मोबाइल पर फेसबुक मैसेंजर पर बुधवार को एक मैसेज आया। इसमें केबीसी में 25 लाख रुपये की लाटरी निकलने की जानकारी थी। एक व्हाट्सएप नंबर पर कॉल करने के लिए बोला गया था। मगर, राकेश ने कॉल नहीं किया। 
विज्ञापन


साइबर अपराधी इन दिनों इसी तरह ठग रहे हैं। फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज भेजते हैं कि आपके लिए गुड न्यूज है। आपके इस नंबर पर केबीसी कौन बनेगा महा करोड़पति की तरफ से 25 लाख की लॉटरी लगी है। लाटरी की जानकारी के लिए आपको जो पेपर सेंड किया गया है, पेपर के ऊपर जो नंबर लिखा है इस नंबर पर आप आईएमओ या व्हाट्सएप से कॉल करके अपनी लाटरी की जानकारी हासिल करें। बस लॉटरी नंबर बताना होगा। इसलिए सावधान हो जाइए। अगर, आपके मोबाइल के मैसेंजर पर इस तरह का मैसेज आए तो समझें कि साइबर अपराधी आपको शिकार बनाने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराधी इन दिनों इसी तरह की लॉटरी का झांसा दे रहे हैं। व्हाट्सएप और आईएमओ कॉल करने को कहते हैं। मैसेंजर पर जो पेपर की फोटो भेजते हैं, उस पर अमिताभ बच्चन का फोटो होता है। कई मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनियों के नंबर लिखे होते हैं। इससे लोग विश्वास करने लगते हैं। कई बार लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं। साइबर अपराधी रजिस्ट्रेशन फीस और चेक भेजने के नाम पर खाते में रकम जमा करा लेते हैं। इसके बाद कॉल उठाना बंद कर देते हैं।
 
मोबाइल नंबर से नहीं निकलती लॉटरी 
साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, मोबाइल नंबर पर कोई लाटरी नहीं निकलती है। इसलिए मैसेज या कॉल आने पर विश्वास नहीं करना चाहिए। लाटरी की रकम के लिए पहले से कोई पैसा जमा नहीं करना होता है। अगर, कोई व्यक्ति पैसा जमा करने की कहता है तो समझ जाएं कि साइबर अपराधी ठगी करने वाले हैं। इस तरह का मामला आने पर तुरंत पुलिस से शिकायत करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed