फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud Alert for Green Gas Customers: DCP Seeks Action Over Fake Bill and Meter Update Calls

ग्रीन गैस के ग्राहक रहें सावधान: बिल भरने या मीटर अपडेट का आए मैसेज, तो न करें ये गलती; खाली हो सकता है खाता

Thu, 17 Sep 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 10:23 AM IST
सार

ग्रीन गैस ग्राहकों को बिल और मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी का निशाना बनाए जाने की शिकायतों के बाद डीसीपी साइबर अपराध ने कंपनी को पत्र लिखा है। कंपनी से ग्राहकों को जागरूक करने, डाटा सुरक्षा मजबूत करने और अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करने की चेतावनी देने को कहा गया है।
 

विज्ञापन
Cyber Fraud Alert for Green Gas Customers: DCP Seeks Action Over Fake Bill and Meter Update Calls
पीएनजी मीटर। संवाद

विस्तार

ग्रीन गैस के ग्राहकों को निशाना बनाकर हो रही साइबर ठगी रोकने के लिए डीसीपी साइबर अपराध आदित्य कुमार ने पहल की है। उन्होंने ग्रीन गैस लिमिटेड के आगरा प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर ग्राहकों को साइबर ठगी के तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


डीसीपी आदित्य कुमार ने आशंका जताई है कि साइबर ठगों के पास ग्रीन गैस ग्राहकों का डाटा पहुंच गया है। इसी के आधार पर उपभोक्ताओं को बिल अपडेट या मीटर अपडेट का डर दिखाकर संपर्क कर रहे हैं। वे सीआरएन संख्या देखने या कनेक्शन कटने की धमकी भी देते हैं। ऐसे कई मामलों में लाखों रुपये की ठगी हो चुकी है। साइबर अपराध पोर्टल पर आए दिन शिकायतें दर्ज हो रही हैं।
विज्ञापन


ग्रीन गैस लिमिटेड आगरा में घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और सीएनजी की आपूर्ति करती है। यह गेल (इंडिया) लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। डीसीपी ने कंपनी के कर्मचारियों और ग्राहक डेटा तक पहुंच रखने वाले लोगों की जांच करने, डाटा सुरक्षा के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कंपनी को ग्राहक सेवा के माध्यम से ग्राहकों को अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करने की चेतावनी देने के लिए कहा है। बैंक खाते, ओटीपी और डेबिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह भी दी गई है। ग्रीन गैस ने पहले भी बताया है कि वह भुगतान के लिए कार्ड की जानकारी या एप डाउनलोड करने को नहीं कहती। संदिग्ध कॉल आने पर आगरा ग्राहक सेवा नंबर 6390905004 पर इसकी पुष्टि की जा सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed