फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals withdraw Rs 1.80 lakh online from trader account in Agra

Agra: न कॉल आया, न ओटीपी पूछी, व्यापारी के तीन खातों से पार कर दिए 1.80 लाख रुपये

Mon, 23 Jan 2023 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 09:33 PM IST
सार

आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर अपराधियों ने एक व्यापारी के के तीन खातों से पैसे निकाल लिए। हैरान करने वाली बात यह रही कि व्यापारी के पास न किसी का फोन आया और न ही किसी ने ओटीपी पूछी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Cyber criminals withdraw Rs 1.80 lakh online from trader account in Agra
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने टाइल्स व्यापारी के तीन खाते खाली कर दिए। ऑनलाइन 1.80 लाख रुपये पांच बार में निकाल लिए गए। इसके लिए न कॉल किया और न ही ओटीपी पूछा गया। तीन में से एक खाता व्यापारी का, दूसरा उनकी पत्नी और तीसरा भाभी का है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस और बैंक में शिकायतें दर्ज कराई हैं। मामले की जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम गई, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


रामबाग निवासी बल्देव सिंह का ट्रांस यमुना कॉलोनी में टाइल्स का शोरूम है। उन्होंने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज दो स्थित शाखा में है। उनके साथ ही पत्नी आरती और भाभी रेखा के खाते भी इसी शाखा में हैं। वह ऑनलाइन लेन-देन करते हैं। 13 जनवरी की सुबह 6:30 बजे जागने पर मोबाइल पर बैंक के पांच मैसेज देखे। मैसेज में उनके खाते से 19999 रुपये, आरती के खाते से 58442 व 1499 रुपये और रेखा के खाते से 98852 रुपये व 1100 रुपये निकलने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

बताया कि रकम यूपीआई से ट्रांसफर की गई थी। उन्होंने बैंक में जानकारी दी। मगर, संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बल्देव सिंह ने बताया कि वह डेबिट कार्ड का प्रयोग करते नहीं हैं। खाते की जानकारी के लिए किसी ने कॉल भी नहीं किया। मोबाइल पर कोई ओटीपी नहीं आया है। इसके बावजूद खातों से रकम कैसे निकल गई। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच कर रही है। इसमें सामने आया कि बंगलुरू की बैंक ऑफ कर्नाटका की एक शाखा के खाते में रकम गई है। यह खाता किसी राहुल राज के नाम पर है। पुलिस खाताधारक की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर हेल्पलाइन पर करें शिकायत

साइबर सेल के मुताबिक, साइबर अपराधी लोगों को नए-नए तरीके अपनाकर ठग रहे हैं। कॉल करके लाटरी, ऑफर, रिवार्ड प्वाइंट दिलाने का झांसा देते हैं। बीमा पालिसी का लाभ, नौकरी लगवाने आदि की बात करते हैं। इसके साथ ही बैंक अधिकारी, रिश्तेदार बनकर भी कॉल करते हैं। ऐसे में झांसे में नहीं आए। कॉल पर अनजान व्यक्ति को अपने खाते, ओटीपी एवं निजी जानकारी नहीं देनी चाहिए। किसी तरह की साइबर ठगी होने पर साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed