फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals created fake Facebook ID in name of inspector

UP: साइबर ठगों ने की ऐसी करतूत...इंस्पेक्टर के उड़ गए होश, आने लगे परिचितों के फोन; पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 20 Oct 2025 04:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 20 Oct 2025 04:50 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने प्रभारी निरीक्षक की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इसके बाद परिचितों को फोन कर रुपयों की मांग की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Cyber criminals created fake Facebook ID in name of inspector
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

आगरा के थाना पिनाहट के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नाम-फोटो की मदद से साइबर अपराधी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद उनके परिचितों को मैसेज कर रुपयों की मांग शुरू कर दी। परिचितों ने थाना प्रभारी को फोन कर जानकारी दी। इस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को बताया। 
विज्ञापन


जांच में फर्जी आईडी बनाने वाला भरूच, गुजरात के रहमानी नगर का आसिफ निकला। उसके दो अन्य साथियों के पते हरियाणा के मेवात और गुरुग्राम के हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। साइबर थाने में दिए शिकायती पत्र में 2 साल पहले भी 1.53 लाख रुपये मांगे जाने का जिक्र किया है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि साइबर क्राइम थाने की जांच के बाद शनिवार को बासौनी थाने में केस दर्ज कराया गया है। पिनाहट के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार की फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर को हैक कर लिया गया। इसके बाद साइबर अपराधी ने फेसबुक आईडी बना ली है। जिस पर उनकी वर्दी वाली फोटो लगाकर लोगों से रुपयों की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जांच कर प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम ने 10 अक्तूबर को डीसीपी पूर्वी को अवगत कराया। जांच में पाया गया कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई। इसके लिए भरूच, गुजरात के रहमानी नगर निवासी आसिफ के नेटवर्क का प्रयोग किया गया है। आसिफ के मेवात, हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, गुरुग्राम, हरियाणा के नगीना के अन्य स्थाई पते हैं। मार्च 2023 में भी उनकी आईडी को हैक कर परिचितों से 1.53 लाख रुपये ले लिए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed