{"_id":"5f290b2f49b2c30a7804d965","slug":"cyber-crime-news-online-fraud-with-vegetable-trader-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: ऑनलाइन प्याज का आर्डर देना पड़ा महंगा, व्यापारी को लगी 50 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: ऑनलाइन प्याज का आर्डर देना पड़ा महंगा, व्यापारी को लगी 50 हजार की चपत
Tue, 04 Aug 2020 12:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
प्याज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर इंटरनेट से फोन नंबर सर्च व्यापार से संबंधित माल आर्डर करते हैं, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि साइबर अपराधियों ने इंटरनेट परठगी का जाल बिछा रखा है। आगरा में इसी तरह की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इंटरनेट से नंबर सर्च करके प्याज का आर्डर देने वाले सब्जी व्यापारी गिर्राज शर्मा के साथ ठगी हो गई। खाते में 50 हजार रुपये जमा करा लिए गए। आर्डर नहीं आने पर व्यापारी ने पुलिस की मदद ली। साइबर सेल ने जांच की। इसके बाद थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद गैंग का पता लगा लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
ठग ने प्याज कम दाम पर भेजने का कहा था
दयालबाग के राहुल विहार निवासी गिर्राज शर्मा ने प्याज खरीदने के लिए इंटरनेट से एक नंबर सर्च किया। फोन पर बात करने वाले ने कम दाम में प्याज भेजने को कहा। गिर्राज ने 16 टन प्याज का आर्डर दे दिया। इस दौरान साइबर अपराधियों ने 50 हजार रुपये आरटीजीएस से ट्रांसफर करा लिए। मगर, प्याज नहीं भेजी।
विज्ञापन
इस पर गिर्राज को शक हो गया। उन्होंने पूछताछ की, लेकिन हर बार नया बहाना बना देते। इसके बाद भी रकम जमा करने की बोलने लगे। बाद में फोन स्विच आफ हो गए। इस पर गिर्राज ने साइबर सेल में शिकायत की। जांच के बाद थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मामले में रामऔतार, अखिलेश, अमित, गोविंद, किशन, दीपक को नामजद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद आरोपियों का सुराग लगा लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Corona In Agra: महिलाओं में बढ़ी कोरोना संक्रमण की दर, परिवार पर खतरा ! बरतें विशेष सावधानी
मामले में रामऔतार, अखिलेश, अमित, गोविंद, किशन, दीपक को नामजद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद आरोपियों का सुराग लगा लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Corona In Agra: महिलाओं में बढ़ी कोरोना संक्रमण की दर, परिवार पर खतरा ! बरतें विशेष सावधानी