{"_id":"63f48ccda830131cca0f837d","slug":"cyber-crime-98-thousand-rupees-were-stolen-from-the-account-by-sending-the-link-to-the-security-officer-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मोइबाल पर आए अनजान लिंक क्लिक करने से पहले सोच लें! सिक्योरिटी ऑफिसर खाते से 98 हजार रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोइबाल पर आए अनजान लिंक क्लिक करने से पहले सोच लें! सिक्योरिटी ऑफिसर खाते से 98 हजार रुपये गायब
Tue, 21 Feb 2023 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:50 PM IST
सार
साइबर ठगों ने एक प्राइवेट कंपनी के सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर को निशाना बनाया। शातिरों ने सिक्योरिटी ऑफिसर के मोबाइल पर लिंक भेजकर खाते से 98 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां मोबाइल पर आए एक अनजान लिंक पर क्लिक करने के कुछ समय बाद सिक्योरिटी ऑफिसर के खाते से 98 हजार रुपये उड़ गए। पीड़ित ने अज्ञात साइबर अपराधी के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है।
नगर के एटा रोड स्थित राधा नगर निवासी लखवेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर के पद पर हैं। तबीयत खराब होने पर वे कुछ दिनों से घर पर ही रहकर आराम कर रहे हैं। सोमवार दोपहर पौने तीन बजे करीब उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। काल करने वाले ने उन्हें नाम से संबोधित किया और मोबाइल पर भेजे लिंक को खोलने की बात कही। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि वह किसी से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करा रहा है।
वह उनके घर आकर ले लेगा। इसके बाद कॉल करने वाले शातिर ने एक के बाद एक तीन लिंक डाले। जैसे ही उन्होंने उन लिंकों को खोला तो उनके खाते में रुपये तो नहीं आए अपितु उनके तीन बार में 98 हजार तीन रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर रुपए निकले का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपना खाता चेक किया तो उनके खाते में मात्र आठ हजार रुपये ही शेष रह गए थे। लखवेंद्र सिंह ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर साइबर ठगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा