फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber cell making people aware to prevent cyber crime in Agra

साइबर अपराध से बचें: ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग के चक्कर में कहीं कट न जाए खाते से रकम, रहें सावधान

Sat, 23 Apr 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 12:02 AM IST
सार

साइबर अपराधियों ने इंटरनेट जाल बिछा रखा है। इससे बेहद सावधान करने की जरूरत है। मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक किया तो खाते से रकम भी पार हो सकती है। 

विज्ञापन
Cyber cell making people aware to prevent cyber crime in Agra
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आईपीएल मैच चल रहे हैं। कई मोबाइल एप इन मैच की तरह ऑनलाइन गेम खिलाकर बोनस और रकम जीतने का दावा कर रहे हैं। इसके लिए लोगों के मोबाइल पर मैसेज भी आ रहे हैं। इसकी आड़ में साइबर अपराधी भी लोगों के खाते खाली कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। इस बारे में साइबर सेल लोगों को जागरूक कर रहा है। किसी अंजान नंबर से आने वाले मैसेज पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करते थी मोबाइल में एरर आया

गोकुलपुरा के रहने वाले मयंक के पास दो दिन पहले मोबाइल पर मैसेज आया था। इसमें दो टीमों के नाम थे। 1500 रुपये बोनस रिसीव करने के बारे में लिखा था। इसमें एक मोबाइल गेमिंग कंपनी के एप का नाम लिखा था। नीचे एक लिंक भी दिया था। मयंक ने लिंक पर क्लिक कर दिया। मगर, क्लिक करने पर उनके मोबाइल पर एरर आने लगा। यह देखकर उन्होंने मोबाइल बंद कर दिया।

विज्ञापन

इस तरह से आते हैं मैसेज 

इसी तरह शाहगंज के रहने वाले संतोष के मोबाइल पर मैसेज आए थे। इसमें भी दो हजार रुपये बोनस देने की बात कही गई थी। एक लिंक भी दिया था। मगर, संतोष को पता था कि मैसेज में आने वाले हर लिंक सही नहीं होते हैं। इसलिए उन्होंने लिंक पर क्लिक नहीं किया। उन्होंने अपने परिचित से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कई बार लिंक सही एप के होते हैं, लेकिन साइबर अपराधी ठगी का शिकार भी बना सकते हैं। लिंक के माध्यम से फिशिंग पेज खुल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान लिंक पर नहीं करें क्लिक

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल पर आने वाले बोनस और रिवार्ड प्वाइंट दिलाने वाले हर मैसेज पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर, किसी मैसेज में ऑनलाइन क्रिकेट आदि खिलाने की बात कही जाती है, लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है तो उसकी सत्यता की जांच कर लें। 

अनजान नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक नहीं करें। यह साइबर अपराधियों के भी हो सकते हैं। वह लिंक पर क्लिक कराकर खाते से रकम निकाल सकते हैं। खाते की जानकारी किसी अंजान व्यक्ति को नहीं बताएं। फोन पर भी नहीं देनी चाहिए। अगर, कोई नौकरी दिलाने आदि के नाम पर रकम जमा करने के लिए कहता है तो समझ जाएं धोखाधड़ी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed