{"_id":"5fb264da8ebc3e9bf462370c","slug":"cyber-cafe-owner-arrested-for-taj-mahal-online-ticket-sold-in-black","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के ऑनलाइन टिकटों की कालाबाजारी करने पर साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के ऑनलाइन टिकटों की कालाबाजारी करने पर साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार
Tue, 17 Nov 2020 07:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:09 AM IST
सार
थाना ताजगंज के सामने ही चला रहा था दुकान, पुलिस को नहीं थी भनक, थाना पर्यटन पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
ताजमहल के टिकटों की कालाबाजारी करने का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल की ऑनलाइन टिकट को बेचने के आरोप में पुलिस ने एक साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। उसने दिल्ली के पर्यटक को टिकट बेची थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। वह थाना ताजगंज के सामने अपनी दुकान चला रहा था, लेकिन थाना पुलिस को भनक नहीं थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी हर्ष तिवारी है। वह ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला है। उसका थाना ताजगंज के सामने ही तिवारी साइबर कैफ़े है। थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ताजमहल की ऑनलाइन टिकट की लपकों ने बिक्री की है। इस पर पड़ताल की गई।
विज्ञापन
दिल्ली के पर्यटक फिरोज ने बताया कि उसने तिवारी साइबर कैफे से 45 रुपए की टिकट 100 रुपए में खरीदी है। उसने कुल छह टिकटें खरीदी थी। हर्ष तिवारी ने सभी टिकटों को ऑनलाइन बुक किया था। इसके बाद टिकट के प्रिंट निकालकर पर्यटक को दे दिया।
विज्ञापन
कुछ घंटे पहले बुक कराते हैं टिकट
ताजमहल की टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कराई जाती है। लपके इन टिकटों को कुछ घंटे पहले बुक कराते हैं। इसके बाद बिना टिकट आने वाले पर्यटकों की तलाश करते हैं। उसके बाद उनको टिकट की बिक्री करते हैं। 50 से 100 रुपए महंगी टिकट दी जाती है। पुलिस ने इस शनिवार और रविवार को भी 1400 टिकट की बिक्री नहीं होने दी। जिसे लपकों ने बुक कराया था।
बता दें कि कोरोना काल में ताजमहल में पर्यटकों की संख्या सीमित कर दी गई है। प्रतिदिन 5000 टिकटों की बिक्री तय है। इसका फायदा लपके उठा रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद लपके दोगुनी और तीन गुनी कीमत पर बेच रहे हैं। इसके कारण जो सैलानी आ रहे हैं उनमें से भी बहुत से ताज देखे बिना लौट रहे हैं। स्थिति यह है कि दोपहर तक ही सभी टिकट बुक हो जाते हैं।
बता दें कि कोरोना काल में ताजमहल में पर्यटकों की संख्या सीमित कर दी गई है। प्रतिदिन 5000 टिकटों की बिक्री तय है। इसका फायदा लपके उठा रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद लपके दोगुनी और तीन गुनी कीमत पर बेच रहे हैं। इसके कारण जो सैलानी आ रहे हैं उनमें से भी बहुत से ताज देखे बिना लौट रहे हैं। स्थिति यह है कि दोपहर तक ही सभी टिकट बुक हो जाते हैं।