{"_id":"62fd2c3a7c54a142c17fdb3e","slug":"cut-in-shahbaazpur-dam-area-flood-danger-kasganj-news-agr543692021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहबाजपुर बांध के एक हिस्से में कटान हुआ शुरू, सिंचाई विभाग सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहबाजपुर बांध के एक हिस्से में कटान हुआ शुरू, सिंचाई विभाग सक्रिय
विज्ञापन
कासगंज शहबाजपुर बांध पर होता कटान
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण शहबाजपुर के बांध के एक हिस्से में में कटान शुरू हो गया है। यदि बांध की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आगामी समय में बांध के कटने पर आधा दर्जन गांव तक गंगा का पानी पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति को देखते हुए शहबाजपुर व आसपास के गांव के ग्रामीणों ने बांध का कटान रोकने की मांग उठाई है। सूचना पर सिंचाई विभाग सक्रिय हो गया है।
पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में अधिक वृद्धि होने के कारण शहबाजपुर बांध पर काफी दबाव बढ़ गया था, जिसके बाद गंगा का पानी कम हुआ। अब फिर से गंगा का पानी बढ़ा है। उतार चढ़ाव की स्थिति से बांध में कटान शुरू हो गया है। बांध के कटने से शहबाजपुर, शहबाजपुर पुख्ता, मुजफ्फरनगर, गढ़ी रामपुर, कैथोला, नगला भरत तक गंगा के पानी की दस्तक पहुंच सकती है। फसलों में पानी भर जाएगा और आबादी तक पानी की दस्तक पहुंचेगी। ग्रामीण पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शहबाजपुर का बांध काफी महत्वपूर्ण है। पहले भी इस बांध की मरम्मत सिंचाई विभाग ने कराई थी। अब दूसरे स्थान पर कटान शुरू हुआ है। इसके कारण पूरा बांध कटा तो दिक्कतें हो जाएंगी। ग्रामीण विजय सिंह, सुनील और रविंद्र ने भी बांध का कटान जल्द ही रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि बांध के कटने से काफी नुकसान हो जाएगा।
वर्जन-
- शहबाजपुर बांध में कटान शुरू होने पर तत्काल अभियंताओं की टीम मौके पर भेजी गई है। मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है। कुछ हिस्से में ही कटान हुआ है। - अरुण कुमार अधिशासी अभियंता, सिंचाई।