फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Customer LED stolen from hotel in mathura

नौ कमरे बुक कराकर होटल में ठहरा युवक, अगले दिन नजारा देख दंग रह गए कर्मचारी

Sun, 03 Jun 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 03 Jun 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
Customer LED stolen from hotel in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर होटल में कमरे किराए पर लेने वाला युवक आठ कमरों के एलईडी टीवी चोरी कर भाग गया। होटल स्वामी ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

   
राजमार्ग पर श्मशान भूमि के समीप स्थित लव पैलेस होटल में 31 मई को एक युवक आया और उसने अपना नाम कैलाश बनर्जी निवासी पश्चिमी सिंह भूमि, झारखंड का आधार कार्ड देकर नौ कमरे बुक कराए। 
विज्ञापन


युवक ने सभी कमरों की चाबी ले ली। युवक ने बताया था कि उसके अन्य साथी रात्रि में एक फैक्ट्री में काम करके लौटेंगे। इसके बाद वो एक कमरे में गुरुवार से रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जब वो दोपहर तक नीचे नहीं उतरा तो कमरे को देखा गया। उस समय वो कमरे में मौजूद नहीं था। संचालकों ने जब अन्य कमरों में देखा तो वहां से आठ 32 इंची एलईडी टीवी गायब थे। 

होटल संचालक ने आशंका जताई है कि पहले होटल को चलाने वाले बिल्लू, इमरान ने किसी को बुलाकर चोरी कराई है। होटल संचालक ने तीन नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed