{"_id":"66abaf3967058f818d09220c","slug":"customer-gets-angry-after-asking-for-rs-120-for-vegetables-attacks-shopkeeper-with-knife-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सब्जी के 120 रुपये मांगने पर आया ग्राहक को गुस्सा, दुकानदार पर चाकू से हमला; मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सब्जी के 120 रुपये मांगने पर आया ग्राहक को गुस्सा, दुकानदार पर चाकू से हमला; मच गई भगदड़
Thu, 01 Aug 2024 09:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 09:22 PM IST
सार
आगरा में सब्जी के रुपये मांगना दुकानदार को महंगा पड़ गया। ग्राहक ने चाकू से हमला कर दुकानदार को घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के बाईंपुर मार्ग पर सब्जी के 120 रुपये मांगने से गुस्साए दबंग युवकों ने विक्रेता पर हमला बोल दिया। बचाने आए भाई को भी पीटा। चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सिकंदरा विहार कॉलोनी निवासी फूलवती ने केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि देवर गोविंदा बाईंपुर रोड पर सब्जी की ठेल लगाता है। 30 जुलाई की शाम 7 बजे राज गुर्जर उर्फ लोटन सब्जी खरीदने आया। 120 रुपये की खरीदारी की। गोविंदा ने सब्जी देने के बाद रुपये मांगे।
आरोप है कि राज गुर्जर गाली देने लगा। मना करने पर कृष्णकांत और पुष्पेंद्र को भी बुला लिया। तीनों ने गोविंदा को पीटा। पति अमर सिंह बचाने आए तो उन्हें भी पीटने लगे। राज ने ठेल से चाकू उठाकर अमर को मार दिया, उन्हें चोट लग गई। परिवार के लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।