{"_id":"5c87c7b6bdec22143b6f0026","slug":"currency-notes-found-in-answer-sheets-of-up-board-exam-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाओं में निकल रहे नोट, पास करने के लिए अजब गुहारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाओं में निकल रहे नोट, पास करने के लिए अजब गुहारें
Tue, 12 Mar 2019 08:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका में मिला 100 का नोट
यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों से मूल्यांकन के दौरान नोट निकलने शुरू हो गए हैं। आगरा में मंगलवार को सभी केंद्रों पर कापियों में रुपये निकले। यही नहीं परीक्षार्थियों ने पूछे गए प्रश्नों से इतर बातें भी कापियों में लिखी हैं। कई परीक्षार्थियों ने खुद को पास करने की प्रार्थना की है।
एक मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल विज्ञान विषय की कापी में 50, 100 और 200 रुपये निकले। जीजीआईसी नैनाना जाट की शिक्षिका को दो-तीन कापियों में रुपये मिले। वहीं एक अन्य केंद्र पर इंटरमीडिएट की कापियों में 100 और 200 रुपये निकले। परीक्षकों का कहना है कि कई परीक्षार्थियों ने कापी में उत्तर लिखने के बजाय प्रश्नों को ही लिख दिया है।
'अगर धीरे चलो, वह तुम्हें छू लेगी...'
हाईस्कूल हिंदी विषय के एक प्रश्न में परीक्षार्थियों से कंठस्थ श्लोक लिखने के लिए कहा गया था। एक परीक्षार्थी ने श्लोक की जगह लिखा कि ‘अगर धीरे चलो, वह तुम्हें छू लेगी, दौड़ों जो छूट जाएगी नदी, अगर ले लो साथ में वह चलती चली जाएगी...।’

Trending Videos
पास करने के लिए लिखीं गुहारें
आगरा के अलावा मैनपुरी और फिरोजाबाद में बोर्ड परीक्षा परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान कई उत्तर पुस्तिकाओं में यह अजब-गजब गुहारें लिखी मिलीं, जिन्हें पढ़कर शिक्षकों के भी सिर चकरा गए। एक छात्रा ने लिखा है कि सर पास कर देना नहीं तो मंगेतर रिश्ता तोड़ देगा, वहीं फिरोजाबाद में एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका में हनुमान चलीसा लिख दिया।
जीआईसी के गेट पर लगाया ताला
वहीं कुछ परीक्षक शुरूआत के दो दिन उपस्थिति दर्ज कराकर चले गए। कुछ ने पांच से दस कापियां ही जांची। इसको देखते हुए जीआईसी प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को गेट पर ताला लगवा दिया। नोटिस चस्पा करा दी कि सुबह 10:30 से 04:30 बजे तक मूल्यांकन कार्य करना होगा।
प्रधानाचार्य का कहना है कि परीक्षक बहुत कम संख्या में आ रहे हैं। कुछ परीक्षक पांच कापी जांचकर चले जा रहे थे। इससे मूल्यांकन में देरी हो जाएगी। समय से मूल्यांकन पूरा करने के लिए समय निर्धारित किया है। सभी को रोजाना 45 कापियों का मूल्यांकन करना होगा। विद्यालय में कैंटीन है। विशेष परिस्थिति में परीक्षक बाहर जाने के लिए लिखकर दे सकते हैं।