{"_id":"6032330f651ac57070443165","slug":"cultural-park-will-be-built-with-scrap-material-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के 'वेस्ट टू वंडर' पार्क की तर्ज पर ताजनगरी में कबाड़ से सांस्कृतिक पार्क बनाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के 'वेस्ट टू वंडर' पार्क की तर्ज पर ताजनगरी में कबाड़ से सांस्कृतिक पार्क बनाने की योजना
Sun, 21 Feb 2021 03:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Feb 2021 03:46 PM IST
सार
- सैलानियों के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक होगा यह अनूठा पार्क
- दिल्ली में वेस्ट टू वंडर पार्क बना चुकी कंपनी या वी डू बनाएगी
विज्ञापन
डॉ. बीना लवानिया (बायें), कबाड़ से बनी पीसा की मीनार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में स्क्रैप मैटेरियल (कबाड़) से एक ऐसा पार्क विकसित किया जाएगा जो मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन भी करेगा। दिल्ली में वेस्ट टू वंडर पार्क बना चुकी कंपनी या वी डू ने इसकी योजना बनाई है। आगरा निवासी कंपनी की वाइस प्रेजिडेंट डॉ. बीना लवानिया ने बताया कि उद्देश्य इस सांस्कृतिक पार्क के जरिए ताजनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देना है। उनका कहना है कि नाइट टूरिज्म के लिए इस तरह के प्रयास करने ही होंगे। इस पार्क के लिए प्रशासन से बात की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतापपुरा स्थित अपने आवास पर शनिवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में डॉ. बीना ने बताया कि वेस्ट टू आर्ट नाम से प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट में मेटल स्क्रैप से अद्भुत कलाकृतियां बनाई जाती हैं। पीपीई मॉडल पर दिल्ली में नगर निगम के साथ मिलकर 2018-19 मे तैयार किए गए वेस्ट टू वंडर पार्क में पीसा की मीनार, ताजमहल, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी सहित सात अजूबों की प्रतिकृति दर्शकों को रोमांचित करती है।
विज्ञापन
इनके बारे में विस्तृत जानकारी पढ़ने को मिलती है तो ज्ञानवर्धन भी होता है। ऐसा ही पार्क आगरा में बनाना है जिसमें भारतीय संस्कृति और विरासत के दर्शन होंगे। अनुभव करके सीखने के इस दौर में सांस्कृतिक पार्क बच्चों के लिए जानकारियों का खजाना होगा। उन्होंने बताया कि मेटल स्क्रैप से वारणसी में एक घाट भी तैयार किया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से ताज तक सुकून देगी रिलीफ आर्ट
वेस्ट टू आर्ट प्रोजेक्ट के तहत कंपनी की योजना खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्ते के दोनों ओर ऐसी आकृति तैयार करने की भी है, जिन्हें देखकर सैलानियों को सुकून महसूस हो। ये रिलीफ आर्ट से बनेंगी। डॉ. बीना लवानिया का कहना है कि इसमें आकृति इस तरह तैयार की जाती है कि वे थ्री-डी जैसी नजर आती हैं। खेरिया से ताज तक के रूट से दूसरे देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आते हैं। वे इसे देखें और आगरा की अच्छी छवि लेकर जाएं।
महिला दिवस पर स्कूलों को देंगे सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीन
डॉ. बीना आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजनगरी के बालिका विद्यालयों को सेनेट्री पैड वेंडिंग मशीनें भेंट करेंगी। वह एनजीओ सेवा मार्क से जुड़ी हैं, इसी के माध्यम से सेवा कार्य करती हैं। सेवा मार्क ने कोरोना काल में मुंबई पुलिस को पीपीई किट दी थीं, घर जा रहे 25 हजार मजदूरों को भोजन पैकेट दिए थे। आगरा में और भी कई सेवा कार्य करने की योजना है।