{"_id":"5f1878ae8ebc3e63bf1e1024","slug":"cultural-kasganj-news-agr4515921140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज को लेकर बाजारों में दिखी रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज को लेकर बाजारों में दिखी रंगत
विज्ञापन
कासगंज में हरियाली तीज पर्व के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संकट के बीच बुधवार को बाजार में हरियाली तीज पर्व की रंगत छाई रही। सुहागिन महिलाओं ने पर्व की दिन भर तैयारियां की। बड़ी संख्या में सुहागिनों ने बाजार से सुहाग के सामान की खरीदारी की। बाजारों में भीड़ निकलने से कारोबारी खुश नजर आए।
इस बार हरियाली तीज पर्व कोरोना संकट के बीच पड़ रहा है। जिससे लोगों के तौर तरीकों में काफी बदलाव आया है। शहर के बाजारों में अभी तक कंटेंनमेंट जोन में होने के कारण बाजार नहीं खुल पा रहा था। जिससे महिलाओं को खरीदारी करने का मौका नहीं मिल सका। सोमवार से ही बाजार पूरी तरह से खुलना शुरू हुए है। जिससे सुहाग के प्रतीक इस पर्व को लेकर सुहागिनों में उत्साह दिखाई दिया।
घरेलू काम काज निपटा कर वे बाजार में निकल पड़ी। बाजार से सुहाग से जुड़े सामान चूड़ी, ङ्क्षबदी, सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य सामान की खरीदारी की गई। दोपहर के समय बारिश हो जाने से कुछ देर के लिए बाजार वेरौनक हो गया, लेकिन बारिश थमने के बाद महिलाएं फिर से बाजार में खरीदारी को निकली। जिससे बाजारों में फिर से गहमागहमी हो गई। बाजारों में मैचिंग के हिसाब से वे सामान की खरीदारी करती देखी गई।
विज्ञापन
घरों से उठती रही महंदी की महक
कासगंज। हरियाली तीज पर महंदी लगाने का विशेष महत्व माना गया है। जिसके चलते सुहागिन महिलाओं में अपने हाथों को मेहंदी से रचाने को उत्साह देखा गया, लेकिन इस बार महिलाओं ने व्यूटीशियन के पास महंदी लगवाने को प्राथमिकता नहीं दी। अपने घरों पर ही महंदी लगाकर रस्म को पूरा किया।