{"_id":"5df12cb08ebc3e88104392ee","slug":"cultural-kasganj-news-agr4196146182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा स्नान पर्व आज, तीर्थनगरी में उमड़ेगी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा स्नान पर्व आज, तीर्थनगरी में उमड़ेगी आस्था
विज्ञापन
कासगंज सोरों की हरि की पदी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मार्गशीर्ष पूर्णिमा गुरुवार को है। यह दिन इस महीने का सबसे पवित्र दिन माना गया है। पूर्णिमा पर स्नान के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु हरिपदी घाट पर पहुंचेेंगे। काफी संख्या में श्रद्धालु पूर्व संध्या पर ही पहुंच गए हैं। इधर, पुलिस प्रशासन और पालिका ने पूरी तैयारियां की हैं।
मान्यता है कि इस तिथि को चंद्रमा संपूर्ण होता है। सूर्य और चंद्रमा सम सप्तक होते हैं। इस दिन जल और वातावरण में विशेष ऊर्जा आ जाती है। चंद्रमा पूर्णिमा तिथि पर पृथ्वी और जल तत्व को पूर्ण रूप से प्रभावित करता है। इसलिए इस दिन दान, स्नान और ध्यान विशेष फलदायी माना गया है। श्री हरि और शिवजी की उपासना का विशेष महत्व है।
इसी मान्यता के चलते गुरुवार को पूर्णिमा पर सोरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। बुधवार शाम से ही श्रद्धालु तीर्थनगरी में पहुंचने लगे। पुलिस, प्रशासन और पालिका ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। पार्किंग बनाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मार्गशीर्ष मेला परिसर से लेकर हरिपदी घाट तक पुलिस पीएसी बल का पहरा रहेगा।