{"_id":"6847ac466d9239c1c20a78ae","slug":"ct-scan-started-in-sn-s-emergency-free-test-will-be-done-24-hours-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"SN Medical College: एसएन की इमरजेंसी में सीटी स्कैन शुरू, 24 घंटे होगी मुफ्त जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SN Medical College: एसएन की इमरजेंसी में सीटी स्कैन शुरू, 24 घंटे होगी मुफ्त जांच
Tue, 10 Jun 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:23 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो गई। यहां 24 घंटे निशुल्क जांच होगी। वहीं बर्न यूनिट में विद्युत कनेक्शन करा दिया गया है।
विज्ञापन
एसएन की इमरजेंसी में सीटी स्कैन शुरू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो गई। यहां 24 घंटे निशुल्क जांच होगी। वहीं बर्न यूनिट में विद्युत कनेक्शन करा दिया गया। इसी सप्ताह मरीज भर्ती होने लगेंगे।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने शनिवार को एसएन का निरीक्षण किया था। इमरजेंसी में सीटी स्कैन मशीन बंद देख इसे तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए थे। बर्न यूनिट को भी शुरू कर मरीजों को भर्ती करने के लिए कहा था। रविवार को सीटी स्कैन का ट्रायल करने के बाद सोमवार को शुरू कर दिया गया।
इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगी। बर्न यूनिट शुरू होने में अभी समय लगेगा। विद्युत कनेक्शन हो गया है। वार्ड और ऑपरेशन थिएटर में स्ट्रेचर, मशीन-उपकरण स्थापित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बर्न यूनिट में सामान शिफ्टिंग के चलते देरी हो रही है, इसी सप्ताह इसे भी शुरू करा देंगे।