फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CRPF personnel dies due to heart failure

Agra News: सीआरपीएफ कर्मी का हृदयगति रुकने से निधन

Fri, 06 Dec 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
CRPF personnel dies due to heart failure
- गांव घुसूपुर के थे निवासी, अवकाश पर आए थे घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। अवकाश लेकर घर पर आए गांव घूसुपुर कुर्रा के रहने वाले सीआरपीएफ कर्मी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। शनिवार को कोर से आए जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव घुसूपुर निवासी राजू श्रीवास्तव (59) वर्ष 2005 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सीआरपीएफ में चले गए थे। वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात थे। कुछ दिन पहले वह 45 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे। बृहस्पतिवार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां उपचार के दौरान निधन हो गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। सीआरपीएफ के हेड क्वार्टर पर कर्मी के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार को कोर से 10 जवानों का एक दल गांव पहुंंचा। सीआरपीएफ कर्मी को शमशान घाट गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। परिजन ने बताया कि मृतक सीआरपीएफ कर्मी के दो पुत्र व दो बेटियां हैं। कर्मी के निधन के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed