फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CRPF jawan suicide by shoots himself in Vrindavan

वृंदावन: सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत

Fri, 03 Jan 2020 05:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan suicide by shoots himself in Vrindavan
सीआरपीएफ जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में पवन हंस हेलीपैड के निकट शुक्रवार की सुबह कैंप में पहरा दे रहे सीआरपीफ के जवान ने इनसास रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने रायफल को ठोड़ी के नीचे सटाकर गोली चलाई। 
विज्ञापन


इनसास रायफल के ब्रस्ट फायर से एक बार में तीन गोलियां निकलीं, जिससे चेहरे के चीथड़े उड़ गए। घटना से सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप मच गया। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार जवान पारिवारिक कारणों से परेशान था जिस कारण उसने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


पुणे महाराष्ट्र के सिरूर गोदनाड़ी थाना अंतर्गत गांव रामलिंगम निवासी चाबुक संतोष देवराम (42) पुत्र स्व. देवराम गनपत चाबुकेश्वर 16 बीएन सीआरपीएफ अल्फा कंपनी में आरक्षी (नंबर 031487179) के पद पर तैनात था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे के उड़े चीथड़े

29 दिसंबर में कंपनी कश्मीर से वृंदावन पहुंची। वृंदावन में पवन हंस हेलीपैड के निकट सीआरपीफ कैंप पर चाबुक संतोष देवराम की सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक पहरे की ड्यूटी थी। सुबह करीब नौ बजे चाबुक संतोष देवराम ने इनसास रायफल ठोड़ी पर लगाकर ब्रस्ट फायर कर दिया। 

एक बार में तीन गोलियां चलने से जवान के चेहरे के चीथड़े उड़ गए और वो वहीं गिर गया। इससे कैंप में हड़कंप मच गया। सीआरपीएफ के अन्य जवान व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे भी वहां पहुंचे। 

जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा। सीओ सदर ने बताया कि जवान पारिवारिक कारणों से परेशान था। घर जाने को छुट्टी के लिए भी उसने आवेदन किया था। कंपनी सीओ एके सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed