{"_id":"5d8dcc548ebc3e01451c1c78","slug":"crpf-jawan-death-in-noida-hospital-tributes-in-agra-village-jagner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बीमारी से सीआरपीएफ के जवान का निधन, गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बीमारी से सीआरपीएफ के जवान का निधन, गांव में शोक की लहर
Fri, 27 Sep 2019 06:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Sep 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना जगनेर के गांव सिगायच के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान राजेंद्र सिंह (47) का गुरुवार देर शाम नोएडा के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो काफी समय से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार को पार्थिव शरीर गांव आया, तो शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े।
सीआरपीएफ कैंप से परिवारीजनों को सूचना दी गई। घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उनका पार्थिव शरीर गांव सिगायच पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार ने सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
बड़े बेटे प्रमोद ने मुखाग्नि दी। परिवारीजनों के मुताबिक वर्ष 1992 में राजेंद्र सिंह सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। 12 दिसंबर, 2018 को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह नोएडा में ही तैनात थे। राजेंद्र सिंह के दो बेटे प्रमोद और सूरज हैं। दोनों सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
परिवारीजनों को सांत्वना देने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही। गरीब सेना के अध्यक्ष बाल योगी, लक्ष्मण सेना के रामनाथ सिकरवार, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दानवीर परमार आदि ने उनके निधन पर दुख जताया है।