फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowds of patients throng SN Medical College in agra

Agra: एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीजों की लंबी लाइन, पर्चा-दवा के लिए धक्कामुक्की; चार घंटे में मिला इलाज

Mon, 11 May 2026 11:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 11 May 2026 11:51 PM IST
सार

एसएन मेडिकल काॅलेज में पर्चा बनवाने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। दो से ढाई घंटे में पर्चा बन पाया। डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में भी डेढ़ से दो घंटे लगे। घंटों लाइन में खड़े होने से बुजुर्ग मरीजों को परेशानी होने लगी। 

विज्ञापन
Crowds of patients throng SN Medical College in agra
एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीजों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। पांच घंटे तक हॉल ठसाठस भरा रहा। पर्चा-दवा के लिए धक्कामुक्की झेलनी पड़ी। चार घंटे में मरीजों को इलाज मिल पाया। इससे बुजुर्ग और महिला मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन


ओपीडी में 3533 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सुबह 8 बजे से पर्चा काउंटर खुल गया। देखते ही देखते मरीजों से हॉल ठसाठस भर गया। हालत यह रही कि मरीजों की लाइन हॉल के बाहर तक लग गई। जल्दी पर्चा बनवाने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। दो से ढाई घंटे में पर्चा बन पाया। डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में भी डेढ़ से दो घंटे लगे। घंटों लाइन में खड़े होने से बुजुर्ग मरीजों को परेशानी होने लगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या अधिक रहती है। पर्चा के लिए दो काउंटर भी बना दिए हैं।
विज्ञापन




आभा पोर्टल पर पंजीकृत से दोगुना समय
एसएन में पर्चा के लिए आधार कार्ड जरूरी है। इससे मरीज का आभा पोर्टल पर पंजीकरण भी किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में दो से तीन मिनट का समय लग रहा है। पहले इतने समय में दो से तीन के पर्चे बन रहे थे। इससे काउंटर पर मरीजों की भीड़ लग रही है। प्राचार्य का कहना है कि लोग खुद भी ऑनलाइन पर्चा बनाकर पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये बोले मरीज : लाइन में खड़े होने से सांस उखड़ी
ताजगंज की गुड्डी देवी ने बताया कि उनको सांस की तकलीफ है। पर्चा काउंटर पर भारी भीड़ थी। सुबह नौ बजे से लाइन में लगने से परेशानी हुई। ऐसे में बेटे को बुलाया और लाइन में लगा। दो-ढाई घंटे लाइन में खड़े होकर पर्चा बनवा पाया।

ढाई घंटे लाइन में खड़े हुए, तब बना पर्चा
सैंया के सोहन सिंह ने बताया कि पसलियों की परेशानी होने पर एसएन दिखाने आया। हॉल ठसाठस भरा हुआ था। सुबह नौ बजे से लाइन में लगना, दो-ढाई घंटे में पर्चा बन पाया। घुटनों में दर्द उखड़ आया। बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर बनाया जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed