फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crowd of sisters reached on jails on Bhai Dooj

UP: भाई दूज पर जेलों में उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों का किया टीका; शाम तक लगी रही भीड़

Thu, 05 Mar 2026 11:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 05 Mar 2026 11:48 PM IST
सार

भाई दूज पर जेलों में सुरक्षा के मद्देनजर, चेकिंग की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई थी। महिलाओं को केवल पूजा सामग्री के साथ पैक्ड मिठाई ले जाने की अनुमति थी। शाम तक बहनों की भीड़ रही।

विज्ञापन
crowd of sisters reached on jails on Bhai Dooj
आगरा जिला जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाई दूज पर जिला और केंद्रीय कारागार में बंद भाइयों का टीका करने के लिए बहनों की भीड़ रही। सुबह से लेकर शाम तक हजारों महिलाओं ने अपने भाइयों से मुलाकात की। उन्हें टीका लगाकर लंबी आयु की कामना की। इस दौरान कई बहनों की आंखों से खुशी और बिछड़ने के गम के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन


जिला जेल परिसर में सुबह 7 बजे से ही बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। जेल प्रशासन ने मुलाकातियों को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश देने के लिए पर्ची प्रणाली अपनाई और उन्हें अलग-अलग शिफ्टों में प्रवेश दिया गया। जेल परिसर के भीतर महिलाओं के बैठने और जलपान की भी उचित व्यवस्था की गई थी। अपराह्न 4 बजे तक मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। सुरक्षा के मद्देनजर, चेकिंग की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई थी। महिलाओं को केवल पूजा सामग्री के साथ पैक्ड मिठाई ले जाने की अनुमति थी। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि 274 पुरुष बंदियों से 307 महिलाओं और उनके साथ 69 बच्चों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय कारागार में भी दिखा भाई दूज का उत्साह
जिला जेल की तरह ही केंद्रीय कारागार में भी भाई दूज का उत्साह देखा गया। कारागार के जेलर संतोष कुमार ने बताया कि 190 बंदियों से मिलने के लिए 190 पुरुष के साथ 116 महिलाएं और 51 बच्चे आए। महिलाओं ने बंदी भाइयों का टीका किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed