{"_id":"670cd7bc6ef988c58a0cca5c","slug":"crowd-of-farmers-gathered-in-the-market-to-sell-paddy-aliganj-road-got-jammed-queue-of-vehicles-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: धान बेचने के लिए मंडी में उमड़ी किसानों की भीड़, अलीगंज रोड हो गया जाम...लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: धान बेचने के लिए मंडी में उमड़ी किसानों की भीड़, अलीगंज रोड हो गया जाम...लगी वाहनों की कतार
Mon, 14 Oct 2024 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:05 PM IST
सार
एटा मंडी में धान बेचने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। मंडी के बाहर किसानों के वाहनों की लंबी लाइन है, जिसकी वजह से अलीगंज मार्ग जाम हो गया।
विज्ञापन
मंडी के बाहर लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा मंडी में धान की आवक तेज होते ही सोमवार को पूरा शहर जाम हो गया। सुबह से ही अलीगंज रोड पर वाहनो को लंबी कतार लग गई। करीब दो से तीन घंटे तक शहर में वाहन रेंग-रेंग कर निकले। वहीं यातायात पुलिस को यातायात संभालने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा पर जाम से निजात नहीं मिल सकी। अलीगंज रोड सहित अन्य सड़कों पर जाम के हालात बने रहे। गल्ला मंडी में इस बार पिछली वर्ष से अधिक धान की आवक आ रही है। अलीगंज रोड के धर्मकांटा पर तुलाई के कारण भी दिन भर जाम की हालात बनी रही। इससे अलीगंज, मैनपुरी की ओर से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गल्ला मंडी स्थित आढ़तों पर धान,मक्का सहित अन्य फसलों को किसान ट्रैक्टर, ट्रक, मैटाडोर आदि वाहनों से लेकर सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गये। उससे मंडी समिति के बाहर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। उससे एटा-अलीगंज मार्ग, जीटी रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह से दोपहर बाद तक दोनों मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा रहने से राहगीर, वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोगों को जाम की परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस को अच्छी खासी कवायद करनी पड़ी । जाम की वजह से लोगों को मंडी समिति के आसपास से गुजरने वाले मार्गों से होकर गंतव्य की ओर जाते हुए देखा गया। जिससे इन मार्गों पर भी भीड़ का आलम रहा। मंडी समिति के अंदर भी बड़ी तादात में वाहनों के पहुंचने से दिनभर जाम की स्थिति रही। फसल लेकर आने और जाने वाले किसानों को गेट से बाहर निकलकर गंतव्य की ओर रवाना होने में दो से ढाई घंटे का समय लगा।