फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd Of Devotees Gathered At Yamuna Ghats in Agra

आगरा: देवी प्रतिमा विजर्सित करने के लिए यमुना तटों पर उमड़ा हुजूम, गूंजे मातारानी के जयकारे

Fri, 15 Oct 2021 11:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 11:21 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र में इस बार देवी मां डोली में सवार होकर आईं और हाथी पर बैठ कर विदा हो गईं। उनकी विदाई पर शुक्रवार को जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। 

विज्ञापन
Crowd Of Devotees Gathered At Yamuna Ghats in Agra
देवी भजनों पर झूमे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा, अगले बरस आना है, आना ही होगा...। मुंह पर मैया के भजन, चेहरे पर गुलाल और हाथों में देवी की प्रतिमा। आगरा में शुक्रवार को विजयदशमी के अवसर पर यमुना किनारे सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ा। उत्सव का माहौल रहा। कुंडों में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की टोलियां पहुंचीं। सुबह से लेकर देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन


सुबह छह बजे से ही यमुना किनारे बने कुंडों में देवी प्रतिमाओं को विसर्जित करना शुरू हो गया था। इन कुंडों को पानी से लबालब भर दिया गया था। किसी भी श्रद्धालु को नदी और इन कुंडों में जाने की इजाजत प्रशासन ने नहीं दी थी। कुंडों के चारों ओर बेरिकेडिंग कर दी गई थी। मौके पर पुलिसबल तैनात किया गया था। 
विज्ञापन


कुंडों के आसपास कुछ युवकों की तैनाती की गई थी, जो श्रद्धालुओं के हाथ से देवी प्रतिमा लेकर उसे कुंड में विसर्जित कर रहे थे। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। यमुना किनारे गोताखोर भी तैनात किए गए थे। अगर कोई व्यक्ति नदी में उतर रहा था, तो उसे तत्काल ही बाहर निकाल दिया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Crowd Of Devotees Gathered At Yamuna Ghats in Agra
ताजमहल के पीछे यमुना में विसर्जित की गईं प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला

मुख्य रूप से हाथीघाट, कैलाश मंदिर, बल्केश्वर और दशहरा घाट पर बनाए गए कुंडों में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। श्रद्धालु ढोल की थाप और भक्ति गीतों पर थिरकते हुए नजर आए। 

कई बार लगा जाम 
शुक्रवार को दशहरा की छुट्टी के चलते शहर में सड़कों पर तो ट्रैफिक कम था लेकिन यमुना किनारे जाने वाले रास्तों पर कई बार जाम लगा। लोग निजी और किराये के वाहनों में मां की प्रतिमाओं को विसर्जित करने पहुंचे। अधिक संख्या में बड़ी गाड़ियों के घाटों पर पहुंचने के कारण पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

मैया के साथ ली सेल्फी
यमुना तटों पर मूर्तियां विसर्जित करने आ रहे लोग देवी मां की प्रतिमा के साथ सेल्फी ले रहे थे तो तमाम युवा गानों पर थिरक रहे थे। माहौल उत्सव और आनंद से भरा था। तमाम बच्चे भी यमुना घाटों पर अपने माता-पिता के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed