{"_id":"606ca4498ebc3e8d04729b7a","slug":"crossed-three-lakh-rupees-from-teacher-s-account-mainpuri-news-agr4874667183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के खाते से तीन लाख रुपये किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के खाते से तीन लाख रुपये किए पार
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव के आश्रम पद्धति विद्यालय के एक शिक्षक के खाते से सोमवार की शाम तीन लाख रुपये साइबर ठग ने उड़ा दिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दी।
कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अश्विनी कुमार भोगांव के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। कुछ दिन पूर्व उन्हें एक बैंक से क्रेडिट कार्ड जारी हुआ था। दो दिन पूर्व क्रेडिट कार्ड से तीन हजार रुपये कटौती की जानकारी मिली। मामले की शिकायत उन्होंने बैंक में की। सोमवार शाम करीब पांच बजे उनके पास किसी व्यक्ति का फोन आया।
उसने बताया कि वह एक बैंक का अधिकारी बोल रहा है। कटौती के संबंध में कुछ जानकारियां लीं। इसी दौरान उनके खाते से तीन लाख रुपये पार कर दिए। फोन कटने के बाद जब मेसेज आने पर उन्हे जानकारी हुई। दोबारा उस नंबर पर फोन करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद नंबर भी स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।