{"_id":"68b7b614fb7dd8b971073547","slug":"crores-vanished-in-dvvnl-fraud-salary-clerk-accused-of-secret-transfers-now-missing-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डीवीवीएनएल के बाबू ने उड़ाए 2.17 करोड़ रुपये, खातों में गुपचुप ट्रांसफर; अब फरार आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डीवीवीएनएल के बाबू ने उड़ाए 2.17 करोड़ रुपये, खातों में गुपचुप ट्रांसफर; अब फरार आरोपी की तलाश
Wed, 03 Sep 2025 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 08:59 AM IST
सार
डीवीवीएनएल आगरा जोन में बाबू और उसके साथियों पर 2.17 करोड़ गबन का आरोप है। पुलिस बैंक और कंप्यूटर डाटा खंगाल रही है। फरार आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
डीवीवीएनएल
- फोटो : शोसल मीडिया
विस्तार
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के आगरा जोन में तैनाती के दाैरान 2.17 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोपी बाबू सहित तीन की पुलिस को तलाश है। पुलिस केस में साक्ष्य जुटा रही है। विभाग की ओर से जांच करने वाले अधिकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे। कंप्यूटर का डाटा चेक किया जाएगा। वहीं बैंक से भी डिटेल निकाली जा रही है। यह पता किया जा रहा है। खाते में रकम कब आई और किस खाते से भेजी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मामले में प्रबंध निदेशक कार्यालय से संबद्ध अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की। मामले में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने एसीपी छत्ता पियूष कांत राय को जांच के आदेश किए। 30 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी पवन कुमार, दयालबाग स्थित दुर्गा नगर निवासी पिंकी देवी और रूई की मंडी निवासी छिंगा को नामजद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पवन कुमार वेतन लिपिक का कार्य देख रहे थे। उन्होंने फरवरी 2024 से मई 2025 तक अवैध तरीके से 2.17 करोड़ का भुगतान पिंकी देवी और छिंगा के खाते में कर दिया। इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी गई। जांच में मामला खुला तब शिकायत की। एसीपी ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में टीम लगी है। वहीं विभागीय स्तर पर जांच करने वाले अधिकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस संबंध में डाटा की जानकारी ली जाएगी। खातों की भी जानकारी निकाली जा रही है।