फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crores of rupees were sent abroad by layering more than a thousand bank accounts.

Agra News: एक हजार से ज्यादा बैंक खातों की लेयरिंग कर विदेश भेजे गए करोड़ों रुपये

Sun, 16 Nov 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees were sent abroad by layering more than a thousand bank accounts.
आगरा। देश की नामी निजी कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलटी (सीएसआर) फंड का गबन कर 5 हजार करोड़ रुपये विदेश भेजने के लिए जालसाजों ने सैकड़ों बैंक खातों का जाल बुना था। सीएसआर फंड की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रहे आयकर विभाग को अबतक करीब एक हजार से ज्यादा बैंक ऐसे खातों का पता चला है। इनकी मदद से मथुरा, अहमदाबाद और भीलवाड़ा में पंजीकृत ट्रस्टों के पदाधिकारियों ने करोड़ों रुपये चीन, हांगकांग, सिंगापुर और मलयेशिया समेत कई अन्य देशों में पंजीकृत शेल कंपनियों के बैंक खातों में भेजे। वहां से इस पैसे के बदले सोने को तस्करी कर भारत भेजा गया। विभाग अब इन खातों का ब्योरा खंगालने के लिए बैंकों से संपर्क साध रहा है।
विज्ञापन

अगस्त में प्रधान आयकर निदेशक अन्वेषण कानपुर की आगरा यूनिट ने मथुरा के राधा वैली निवासी सीए आशुतोष अग्रवाल के ठिकानों पर सर्च किया था। इस दौरान मथुरा के जन जागृति सेवा संस्थान ट्रस्ट को करोड़ों रुपये का सीएसआर फंड मिलने और उसके कई अन्य खातों के जरिये विदेश भेजने की बात सामने आई थी। सर्च के दौरान ही जांच अधिकारियों ने हर साल करोड़ों का सीएसआर फंड लेने वाले जन जागृति सेवा संस्थान के अलावा अहमदाबाद के रागिनी बेन विपिन चंद्र सेवा कार्य ट्रस्ट और भीलवाड़ा के बृज मोहन सपूत कला संस्कृति सेवा संस्थान के ठिकानों पर तलाशी ली। वहां से मिली जानकारी के बाद मुंबई निवासी सीए पंकज सोमानी और कोलकाता निवासी सीए सुप्रियो साहा के ठिकानों को खंगाला। सभी जगह से मिले दस्तावेजों के बाद अब तक की जांच में विभाग को करीब पांच हजार करोड़ रुपये के विदेश भेजे जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन



शेल कंपनियों की जानकारी जुटाने के लिए कोशिश
विदेश में स्थित शेल कंपनियों के जिन बैंक खातों में भारत के बैंक खातों से रकम गई, उनकी जानकारी जुटाने के लिए विभाग ने कोशिश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार संबंधित देशों की सरकारों से पत्राचार कर जानकारी जुटाने के लिए विभाग ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed