{"_id":"661c0fd8750d66e2f10d108b","slug":"crops-were-destroyed-by-plowing-houses-were-broken-into-and-vandalized-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-115918-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फसल जोत कर की नष्ट, घर में घुसकर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फसल जोत कर की नष्ट, घर में घुसकर की तोड़फोड़
Sun, 14 Apr 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
फसल जोत कर की नष्ट, घर में घुसकर की तोड़फोड़
नकदी जेवर लूटने का आरोप, करहल पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव खुटारा में रसूखदारों ने एक किसान की फसल को जोत कर नष्ट कर दिया। घर में घुस कर किसान को लाठी-डंडे से पीटा। सामान में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि घर से नकदी और जेवर भी लूट ले गए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव खुटारा निवासी पिंटू उर्फ जय गुरुदेव ने इस बार तीन बीघा खेत में गेहूं और पांच बीघा में मक्का की फसल की थी। पिंटू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि गांव रसूखदार लोग सुबह ट्रैक्टर लेकर आए और आठ बीघा खेत में खड़ी मक्का और गेहूं की फसल को जोत कर नष्ट कर दिया। जानकारी होने के बाद वह खेत पर पहुंची और विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आरोपी घर में घुस आए और पिंटू को लाठी-डंडे से पीटा। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई। पीड़िता की ओर से घर से नकदी और जेवर ले जाने का आरोप भी लगाया गया है।
मामले में तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी का कहना है कि पूरे मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी सत्यता होगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।