फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crops started rotting in the Ganga water filled in the fields

Agra News: खेतों में भरे गंगा के पानी में सड़ने लगीं फसलें

Mon, 30 Sep 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Crops started rotting in the Ganga water filled in the fields
कासगंज। बाढ़ प्रभावित पटियाली क्षेत्र में किसान बेहद परेशान हैं। खेतों में भरा बाढ़ का पानी अभी भी नहीं निकल पाया है। इससे किसानों की धान, मक्का, बाजरा, आदि की फसलें खेतों में गिरकर सड़ गई हैं। किसान बेहद परेशान हैं और उनकी निगाह प्रशासन की आर्थिक मदद पर टिकी हुई है। अभी तक फसलों की क्षति के आकलन का काम पूरा नहीं हो सका है। पट्टाधारक किसान सबसे अधिक परेशान हैं क्योंकि उन्होंने खेत पट्टे पर लेकर फसल तैयार की थी जो बर्बाद हो गई।जिले में करीब 8 दिन तक गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ जैसा असर रहा। गंगा के तटीय इलाकों के 25 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। बाढ़ के साथ नगला खंदारी, नेथरा और नीबिया, असदगढ़ के बांध कट जाने के कारण स्थिति और विकराल हो गई। इससे हजारों हेक्टेयर खेतों में खड़ी फसलों में पानी भर गया। किसानों को उम्मीद थी कि पानी वापस लौट जाएगा, लेकिन पानी की निकासी अभी तक नहीं हो पाई है। मौजूदा समय में भी तमाम खेतों में पानी भरा हुआ है और फसलें पानी में गिर कर सड़ गई हैं। राजेपुर कुर्रा, सनौड़ी, नेथरा, नगला खंदारी, नगला दिपी, नगला जयकिशन, मूंझखेड़ा, नगला दुरजन, नगला हंसी सहित तमाम गांव ऐसे हैं जहां सर्वाधिक क्षति हुई है। किसान लगातार प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अभी तक प्रशासन के द्वारा फसलों की क्षति का आकलन पूरा नहीं कराया जा सका है। जगह जगह पानी भरा होने के कारण सर्वेक्षण में दिक्कतें आ रही हैं। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को फसलों की क्षति के आकलन के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद किसानों को फसलों की क्षति के सर्वेक्षण में तेजी आने की उम्मीद बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed