फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crope will damege

तेज हवा के साथ आई बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crope will damege
21एमएनपी-05-बारिश के बाद खराब हुई आलू की फसल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगे भी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इससे किसानों की नींद उड़ी हुई हैं। अगर बारिश होती है तो गेहूं की फसल में नुकसान होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से ही मौसम खराब होने लगा था। आसमान में छाए काले बादलों से बारिश होने के आसार साफ नजर आए थे। देर रात 12 बजे के करीब तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग आधा घंटे तक हुई बारिश हुई। रात में बारिश होने से आमजन को तो परेशानी नहीं हुई, लेकिन किसानों की नींद उड़ गई। दरअसल खेत में आलू, सरसों और गेहूं की फसल खड़ी है। सरसों की फसल जहां पककर तैयार है तो वहीं गेहूं की फसल में भी बाली आनी शुरू हो गई है। ऐसे में इन फसलों में वजन है। हवा के साथ बारिश में इन फसलों के गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा। हालांकि अब तक हुई बारिश से खेतों में बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन किसानों को डर है कि अगर दोबारा बारिश हुई तो फसलों में नुकसान होना तय है।
विज्ञापन

25 फरवरी तक बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि इसमें हल्की बारिश की ही बात कही गई है। फिर भी अगर हवा के साथ बारिश हुई तो फसलों में भारी नुकसान होगा। इसकी भरपाई किसानों के लिए आसान नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल गिरने की आशंका
बारिश से फसलों में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। सुबह मौसम साफ होने से राहत मिली है। तेज हवा के दौरान फसलों की सिंचाई से बचें, इससे फसल गिरने की आशंका बढ़ जाएगी।
डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
किसानों की बात
मुआवजा मिलना चाहिए
बेमौसम बारिश से हर बार फसलों में नुकसान होता है। कृषि विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए। अगर नुकसान होता है किसानों को मुआवजा भी मिलना चाहिए।
राजा ठाकुर।
फसल पकने के बाद होती दिक्कत
जब किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होती है तो बारिश नहीं होती है। वहीं फसल पकने के बाद बारिश होने से नुकसान होता है।
भुवनेश राजपूत।
मुश्किल हो जाएगी
धान की फसल इस बार अच्छी नहीं हुई थी। इसके चलते किसान पहले ही परेशान हैं। अगर गेहूं में भी नुकसान हुआ तो मुश्किल हो जाएगी।
राजेश कुमार।
तेज बारिश न हो
किसान बस खेतों में मेहनत कर सकता है। मौसम उसके हाथ में नहीं है। इस बार गेहूं की फसल अच्छी है अगर तेज बारिश हुई तो पूरी तरह फसल खराब हो जाएगी।
रामगोपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed