फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crocodile killed a woman who was bathing in Chambal river in Agra

Agra: चंबल नदी में नहा रही महिला को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, चीख सुनकर भागे लोग... लेकिन हो चुकी थी देर

Sat, 22 Jun 2024 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 04:03 PM IST
सार

ताजनगरी में चंबल नदी में नहा रही महिला को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। चीख सुनकर लोग लाठी डंडे लेकर भागे लेकिन देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
crocodile killed a woman who was bathing in Chambal river in Agra
चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी में नहा रही एक महिला पर शुक्रवार को मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने महिला को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए फतेहाबाद ले आए। रेफर होने पर आगरा ले जाते वक्त महिला ने दम तोड़ दिया। महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सीमा के बीच चंबल नदी गुजरी है। यहां घड़ियाल और मगरमच्छों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। जून-जुलाई माह में मगरमच्छ नेस्टिंग और हैचिंग की वजह से ज्यादा हमलावर होते हैं। इसी वजह से विभागीय अधिकारी लोगों को इस दौरान नदी के आसपास न जाने की सलाह देते हैं। शुक्रवार को पिनाहट क्षेत्र से सटे मध्य प्रदेश सीमा के खुर्द घाट पर यह घटना हुई।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला मुरैना में थाना महुआ के गांव बिहारपुरा निवासी कोठारी लाल की पत्नी शीला देवी (55) चंबल नदी घाट पर नहा रही थीं। अचानक मगरमच्छ ने उन्हें निवाला बनाने के लिए हमला बोल दिया। उन्हें नदी के पानी में खींचने लगा। कई जगह काटकर घायल कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने लाठी-डंडे की मदद से उन्हें बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन इलाज के लिए फतेहाबाद लेकर पहुंचे। बाद में आगरा ले जाते समय मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल से मध्य प्रदेश के अंबा की दूरी करीब 23 किमी है। वहीं दवा उपलब्ध हो पाती है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद की दूरी केवल 15 किमी है, जहां इलाज की उपलब्धता है। इसलिए महिला को फतेहाबाद लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed