फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile enters village streets Forest Department team carries out rescue

आगरा: गांव की गलियों में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची चीख-पुकार; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
सार

गांव में मगरमच्छ को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। महिलाएं और बच्चे घर में कैद हो गए। वन विभाग ने डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मगरमच्छ को पकड़ कैंजराघाट पर चंबल नदी में छोड़ दिया।

विज्ञापन
Crocodile enters village streets Forest Department team carries out rescue
मगरमच्छ।

विस्तार

आगरा के बाह के बासौनी के बड़ोस गांव की गलियों में बुधवार सुबह तड़के घूम रहे मगरमच्छ के हमले की दहशत फैल गई। बाह से पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में छोड़ दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, तालाब से निकला मगरमच्छ बुधवार सुबह तड़के गलियों में घूम रहा था। सुबह जागे लोग मगरमच्छ को देखकर डर गए। महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वह वन विभाग की टीम के अमन चौधरी, त्रिलोकी आदि को लेकर मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मगरमच्छ को पकड़ कैंजराघाट पर चंबल नदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़े जाने के बाद चैन की सांस ली।
विज्ञापन


रेस्क्यू के दौरान तालाब की ओर भागा था
रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ गांव की गली से निकल कर तालाब की ओर भागा था। खेतों के रास्ते तालाब तक मगरमच्छ पहुंच गया था। तालाब के चारो ओर जालीदार बेरीकेडिंग थी, जिसकी वजह से तालाब में घुसने से पहले ही वन विभाग की टीम मानक सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ोस गांव में मगरमच्छ के गांव में घुसने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे में रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ दिया है। ग्रामीणों को जागरूक किया है। -अमित कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सामाजिक वानकी रेंज बाह


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed